scorecardresearch
 

Exclusive: 4000 करोड़ की रामायण से बेहतर है कृष्णावतारम? डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने दिया जवाब

कृष्णावतारम को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच सोशल मीडिया पर इसकी तुलना रणबीर कपूर की रामायण से होने लगी है. अब फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने इस तुलना पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों का स्केल और मेकिंग पूरी तरह अलग है, इसलिए तुलना का कोई मतलब नहीं बनता.

Advertisement
X
कृष्णावतारम डायरेक्टर ने दिया रामायण से तुलनाओं पर जवाब (Photo: Screengrab)
कृष्णावतारम डायरेक्टर ने दिया रामायण से तुलनाओं पर जवाब (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड से सरप्राइज बनकर आई फिल्म कृष्णावतारम थिएटर्स में कमाल कर रही है. लिमिटेड शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन बाद भी, शुक्रवार से ज्यादा कलेक्शन किया है. इस दमदार कमाई के साथ-साथ कृष्णावतारम को सबसे ज्यादा चर्चा इसके विजुअल्स के लिए मिल रही है.

भगवान कृष्ण के जीवन की कहानी लेकर आई कृष्णावतारम को ट्रेलर आने के बाद से ही जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने लगा था. यूट्यूब पर फिल्म के ट्रेलर वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने लिखा था कि कृष्णावतारम '4000 करोड़ की रामायण से बेहतर' लग रही है. अब AajTak.in के साथ खास बातचीत में कृष्णावतारम के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने इन तुलनाओं पर जवाब दिया है.

'टेक्नोलॉजी में पैसा लगता है'
हार्दिक गज्जर ने बताया कि उनकी फिल्म का प्रोडक्शन बजट 80 करोड़ के आसपास है. वो भी तब, जब उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल सेट यूज किए और खुद की VFX कंपनी होने की वजह से उन्हें इसकी बहुत समझ है. लेकिन जनता को विजुअल्स पसंद आ रहे हैं, फ्रेम खूबसूरत लग रहे हैं. और लोग रणबीर कपूर वाली रामायण से इसकी तुलना करते नजर आ रहे हैं, जिसके टीजर में लोगों को VFX से शिकायतें थीं.

Advertisement

ऐसे में क्या कृष्णावतारम और रामायण की तुलना जायज है? इस पर हार्दिक ने कहा, 'ये दोनों फिल्में बहुत अलग-अलग हैं, इस तुलना का कोई मतलब नहीं है. रामायण का जो बजट बताया जा रहा है, वो बिल्कुल जेनुइन है क्योंकि टेक्नोलॉजी में पैसा लगता है. चीजें बनने में टाइम भी लगता है. उनकी मेकिंग अलग है, हमारी बहुत अलग है.'

'रॉकेट और स्पेसशिप में क्या तुलना'
कृष्णावतारम की तारीफ भगवान कृष्ण की कहानी में भाव बरकरार रखने के लिए खूब हो रही है. लेकिन स्केल की बात करें तो फिल्म में नरकासुर वध और कुछ सीक्वेंस में बजट की कमी का असर भी लोगों को नजर आ रहा है. हालांकि, फिल्म के बेहद दमदार इमोशन की वजह से लोग इसे इग्नोर कर दे रहे हैं. हार्दिक को खुद भी इस बात का एहसास है.

रामायण के ग्रैंड बजट की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे भी बजट मिला होता तो मैं अपनी फिल्म का लेवल और बढ़ा सकता था. मेरी फिल्म के क्लाइमैक्स में नरकासुर वध वाला सीक्वेंस कमजोर लग रहा है, मैं उसे बहुत अच्छा बना सकता था. लेकिन रामायण से हमारी कोई तुलना करना सरासर गलत है. एक स्पेसशिप और रॉकेट दोनों स्पेस में ही जाते हैं, लेकिन इन दोनों की कोई तुलना नहीं है!'

Advertisement

अपने हिस्से आए कम शोज में ही कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड बनाए हुए है. फिल्म के पॉजिटिव रिव्यूज और सॉलिड वर्ड ऑफ माउथ इसे लगातार अच्छी ऑडियंस दिला रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement