महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने सभी सांसदों को मुंबई स्थित मातोश्री बुलाया. लेकिन इसमें तीन सांसद बैठक में नहीं पहुंचे. माना जा रहा है कि पार्टी में संभावित टूट और दलबदल की अटकलों के बीच यह बैठक संगठन की एकजुटता दिखाने के लिए बुलाई गई थी लेकिन इसमें तीन सांसदों के नहीं पहुंचने के बाद इन अटकलों को और हवा मिल रही है. पार्टी नेतृत्व ने इसे सामान्य बैठक बताया है.