scorecardresearch
 
Advertisement

नेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, खान सर मामले में था आरोपी

नेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, खान सर मामले में था आरोपी

बिहार के चर्चित टीचर रौशन आनंद मामले के बीच उनके भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. सामने आई शुरुआती तस्वीरों और परिजनों के दावों के आधार पर शव पर चोट के निशान होने की बात कही जा रही है, जिससे मारपीट की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद परिवार और समर्थकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटे हैं. मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement