अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म ने रिलीज की आखिरी शर्त यानी CBFC सर्टिफिकेट की बाधा भी पार कर ली है. फाइनली इस लव स्टोरी की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को तो चर्चा मिली ही है. लेकिन सर्टिफिकेट देने के लिए CBFC ने जो बदलाव फिल्म में करवाए हैं, उससे पता चलता है कि अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री फिल्म में कितनी तगड़ी है.
कटे अनन्या और लक्ष्य के किसिंग सीन
'चांद मेरा दिल' में अनन्या और लक्ष्य एक यंग लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, जो प्यार में सम्मान को भी बराबर मेंटेन करने की बात करती है. फिल्म के ट्रेलर से ही नजर आने लगा था कि फिल्म के रोमांटिक पोर्शन में अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री दमदार होने वाली है. अब CBFC सर्टिफिकेट के लिए हुए बदलावों से ये बात और क्लियर हो गई है.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में दो बदलाव करने के लिए कहा था— फिल्म से किसिंग का एक करीब 10 सेकंड लंबा विजुअल हटाने और उसकी जगह 'एप्रोप्रिएट' विजुअल्स लगाने को कहा गया था. साथ ही बोर्ड ने मेकर्स को 1 मिनट 26 सेकंड लंबा एक 'लिप लॉक' सीन भी हटाने के लिए कहा था. यानी कुल मिलाकर 'चांद मेरा दिल' से अनन्या और लक्ष्य के किस करते हुए करीब डेढ़ मिनट के विजुअल हटाए गए हैं. इसके अलावा मेकर्स से फिल्म में काम कर रहे सारे चाइल्ड एक्टर्स के लिए कन्सेंट लेटर सबमिट कराने के लिए कहा गया था.
ये सारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद बोर्ड ने चांद मेरा दिल को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. बदलावों के बाद 8 मई को बोर्ड ने मेकर्स को सर्टिफिकेट दे दिया था. इस सर्टिफिकेट के हिसाब से फिल्म की लंबाई करीब 135 मिनट 36 सेकंड है, यानी चांद मेरा दिल का रनटाइम करीब 2 घंटे 15 मिनट और 36 सेकंड लंबा है.
चांद मेरा दिल के लिए सोमवार से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी है और इसे दमदार एडवांस बुकिंग जुटाने के लिए करीब 4 दिन मिलने वाले हैं. इस फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'आप जैसा कोई' जैसी फिल्में बनाई हैं. इन दोनों ही फिल्मों की लव स्टोरी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब देखना है कि करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी चांद मेरा दिल थिएटर्स में क्या कमाल करती है.