scorecardresearch
 

तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? 'चांदनी बार 2' से होगा कमबैक

खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की 'चांदनी बार 2' के लिए बातचीत कर रही हैं. सूत्रों का कहना है कि इस सीक्वल में रेड-लाइट एरिया और क्राइम की दुनिया को फिर से दिखाया जाएगा.

Advertisement
X
कटरीना की जल्द होगी वापसी (Photo: Screengrab)
कटरीना की जल्द होगी वापसी (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के फैंस के लिए एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है. पिछले काफी समय से बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर रहीं कटरीना अब सिनेमा जगत में एक ऐसे प्रोजेक्ट से वापसी करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की साल 2001 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल के लिए मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं.

फिल्मफेयर की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'चांदनी बार 2' की फाइनल कास्ट लिस्ट में कटरीना का नाम लगभग तय माना जा रहा है. इस बार फिल्म का डायरेक्शन अजय बहल करने वाले हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्वल में ओरिजिनल फिल्म की जान रहीं तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है, लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर अभी से चर्चा में है. 

फिर दिखेगी रेड लाइट एरिया 
फिल्म से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि 'चांदनी बार 2' की थीम बिल्कुल अपनी मूल फिल्म जैसी ही होने वाली है. हालांकि, फिल्म की असल कहानी को अभी पूरी तरह से सस्पेंस रखा गया है, लेकिन सूत्र का दावा है कि नई फिल्म की कहानी भी 'रेड लाइट एरिया और अपराध की दुनिया' के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी. ऐसे में कटरीना कैफ को इस तरह के संजीदा और डार्क किरदार में देखना दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस होगा.

Advertisement

इतिहास रच चुकी है 'चांदनी बार'
याद दिला दें कि मधुर भंडारकर के डायरेक्शन में बनी ओरिजिनल 'चांदनी बार' 28 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी. उस फिल्म में तब्बू और अतुल कुलकर्णी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, जबकि अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी साहनी और विशाल ठक्कर जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में थे. फिल्म में मुंबई के अंडरवर्ल्ड, वेश्यावृत्ति, डांस बार और गन कल्चर की एक बेहद दर्दनाक और कड़वी सच्चाई दिखाई गई थी, जिसे समीक्षकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कामयाबी मिली थी.

सीक्वल को लेकर छिड़ चुकी है कानूनी जंग
भले ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन 'चांदनी बार 2' का रास्ता इतना आसान नहीं है क्योंकि इस प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी कानूनी लड़ाई चल रही है. पिछले साल, मूल फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने प्रोड्यूसर संदीप सिंह और डायरेक्टर अजय बहल के खिलाफ इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में एक शिकायत दर्ज कराई थी. भंडारकर का साफ आरोप है कि संदीप सिंह और अजय बहल उनकी इजाजत के बिना 'चांदनी बार' के टाइटल का इस्तेमाल कर रहे हैं.

अब देखना यह होगा कि कोर्ट और एसोसिएशन की इस कानूनी खींचतान के बीच कटरीना कैफ और तब्बू स्टारर यह फिल्म कब तक फ्लोर पर आ पाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement