तब्बू
तबस्सुम फातिमा हाशमी (Tabassum Fatima Hashmi) जिन्हें उनके मंच नाम तब्बू (Tabu) से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों के साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय करती हैं. 2011 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया (Padma Shri Tabu).
तब्बू की पहली क्रेडिट भूमिका, 1985 में आई देव आनंद (Dev Anand) की फिल्म हम नौजवान (Hum Naujawan) में आई थी, लेकिन मुख्य भूमिका के रूप में उनकी पहली भूमिका साल 1991 की तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 में थी. 1994 में अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ फिल्म विजयपथ (Vijaypath) के लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (Tabu Debut). वर्ष 1996 गुलजार की फिल्म माचिस में उनके प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया. इसके अलावा, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता (Tabu Awards). उनके फिल्मों में साजन चले ससुराल, बीवी नंबर 1, हम साथ-साथ हैं, विरासत (1997), हू तू तू (1999), अस्तित्व (2000), और चांदनी बार (2001), हैदर, गोलमाल अगेन, दृश्यम (2015) और अंधाधुन (2018) में उनकी भूमिकाओं के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता, और बाद में उन्हें दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला (Tabu Movies and Awards).
तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदराबाद (Hyderabad) में हुआ था (Tabu Age). उनके पिता जमाल अली हाशमी और मां रिजवाना हैं. उनके माता-पिता का जल्द ही तलाक हो गया. उनकी मां एक स्कूल-शिक्षिका थीं (Tabu Parents). उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एन्स हाई स्कूल, विजयनगर कॉलोनी, हैदराबाद से की. 1983 में तब्बू मुंबई आ गईं और सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की (Tabu Education).
वह अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi), तन्वी आजमी और बाबा आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फराह (Farah) की छोटी बहन हैं (Tabu Sister).
तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की है (Tabu Unmarried).
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिनकी पत्नी शिवालिका ओबेरॉय ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है.
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई और दर्शकों तथा क्रिटिक्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म में सस्पेंस और क्लाइमेक्स को खासतौर पर सराहा गया है.
अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. भारत में प्री-सेल्स 36.25 करोड़ रुपये ग्रॉस से आगे पहुंचने की बात कही गई है. ट्रेड जानकार 50 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान जता रहे हैं. वीडियो में जानें बॉक्स ऑफिस पर क्या रिएक्शन.
दृश्यम 3 की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है. जानते हैं किस स्टार को कितनी फीस मिली है.
‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर चर्चा तेज है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को 18 से 22 करोड़ रुपये, जबकि तब्बू को 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. जानिए श्रेया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर की कथित फीस. वीडियो में जानें सही आंकड़े.
‘दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार निभाएंगे. लेकिन ट्विस्ट ये है कि ‘दृश्यम 3' की कहानी मोहनलाल की मलयालम फिल्म से बिल्कुल अलग रास्ते पर जाएगी. पुराने किरदारों के साथ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. तो क्या विजय इस बार भी पुलिस को मात दे पाएगा? देखें मूवी मसाला.
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को आखिरकार जारी कर दिया गया है. फिल्म का शानदार ट्रेलर लॉन्च इवेंट गोवा में रखा गया था, जहां पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई.
‘दृश्यम 3’ में तब्बू बदला लेने लौटी हैं, जबकि अजय देवगन की विजय सलगांवकर के सामने नई मुश्किल है. अजय ने बताया कि फिल्म की कहानी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से बिल्कुल अलग है.
अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर 9 सितंबर 2026 को रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें सालगांवकर परिवार की नई चुनौतियों को दिखाया गया है. जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर क्या कहता है.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 से अचानक हटाए जाने पर विवाद छिड़ चुका है. पंजाब में उग्रवाद के दौर और पुलिस बर्बरता के मुद्दे पर साल 1996 में गुलजार की फिल्म 'माचिस' भी आई थी. 'सतलुज' के मुकाबले 'माचिस' का तेवर कहीं ज्यादा पॉलिटिकल था, फिर भी वो बिना बड़े विवाद के थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की 'चांदनी बार 2' के लिए बातचीत कर रही हैं. सूत्रों का कहना है कि इस सीक्वल में रेड-लाइट एरिया और क्राइम की दुनिया को फिर से दिखाया जाएगा.
बॉलीवुड फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो चुकी है. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद इस पिक्चर से एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपना कमबैक किया है. इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.
भूत बंगला का फर्स्ट हाफ अक्षय कुमार और कॉमिक तिकड़ी की शानदार टाइमिंग से खूब हंसाता है. लेकिन सेकंड हाफ में हॉरर वाली कहानी कमजोर पड़ जाती है. फिल्म विजुअली ठीक है, मगर मजबूत मैसेज और ट्रीटमेंट की कमजोरी खलती है. हालांकि परिवार के साथ देखने के लिए भूत बंगला अच्छी फिल्म है.
भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की उम्र पर नजर डाल लेते हैं.
अक्षय कुमार का कहना है कि तब्बू एक बेहद गंभीर कलाकार हैं. उनके अभिनय में गंभीरता इतनी स्पष्ट होती है कि यहां तक कि जब वे कॉमेडी के डायलॉग बोलती हैं तो भी उनकी गंभीरता कम नहीं होती. यह उनके अभिनय की खासियत है जो उन्हें अलग बनाती है.
अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. तब्बू के सीन रोमांच को और बढ़ाते हैं. जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज डेट और एडवांस प्रीव्यू से जुड़ी पूरी जानकारी.
भूत बंगला इवेंट में दिखा एकता कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान हुए यूजर्स. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन से सभी का ध्यान खींच लिया है. हाल ही में अपनी फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपने अपीयरेंस से सबको हैरान कर दिया. इवेंट में एकता ऑल-ब्लैक फ्लोई ड्रेस में नजर आईं.
‘भूत बंगला’ में 58 साल के अक्षय कुमार और 32 साल की वामिका गब्बी की जोड़ी पर उठे सवालों पर अक्षय ने दिया जवाब. उन्होंने इसे स्क्रिप्ट की मांग बताते हुए कहा कि उम्र का फर्क बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में आम है.
तब्बू ने एक बार अपने पिता के बारे में एक पुराने इंटरव्यू में बात की थी. तब उन्होंने बताया था कि वो क्यों उनसे कभी मिलना और उनका आखिरी नाम इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं.
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में सनी देओल के अपोजिट मोना सिंह को कास्ट किया गया है. पहले पार्ट से इस बार सनी का किरदार अलग है. निधि दत्ता ने बताया क्यों पार्ट 2 में तब्बू को कास्ट नहीं किया गया है.
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने महीप कपूर संग शादी रचाई है. लेकिन शादी से पहले वो एक्ट्रेस तब्बू संग रिश्ते में थे. मगर अफसोस दोनों का रिलेशनशिप चंद दिनों में ही खत्म हो गया था और दोनों ने एक दूसरे से बातचीत बंद कर दी थी.