scorecardresearch
 

जॉनी लीवर की बेटी होने का नहीं मिला फायदा, जेमी ने झेला रिजेक्शन! बोलीं- रोल के वादे किए

जेमी लीवर जो कॉमेडी स्टार जॉनी लीवर की बेटी हैं, उन्हें दूसरे स्टार किड्स की तरह आसानी से काम नहीं मिला है. जेमी ने खुद बताया है कि उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर से वादों के बावजूद, फिल्मों में रोल नहीं मिले.

Advertisement
X
रिजेक्ट हुई जॉनी लीवर की बेटी! (Photo: Instagram @its_jamielever)
रिजेक्ट हुई जॉनी लीवर की बेटी! (Photo: Instagram @its_jamielever)

बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लेकर हम एक ही बात सोचते हैं- इन्हें तो फिल्मों में काम आसानी से मिल जाता है. ऐसे कई सारे सितारे हैं, जिनके साथ ये हुआ भी है. मगर ये चीज सबके साथ हो, ऐसा जरूरी नहीं. कॉमेडी के मंजे हुए कलाकार जॉनी लीवर की बेटी को फिल्मों में काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. 

जेमी लीवर जिन्हें इंस्टाग्राम पर कॉमेडी रील्स बनाते देखा गया है, उन्होंने हाल ही में बताया है कि उनकी किस्मत बाकी स्टारकिड्स जैसी नहीं रही. उन्हें फिल्मों में रोल्स पाने के लिए कई सारे ऑडिशन देने पड़े, कास्टिंग डायरेक्टर से बात करनी पड़ी, खुद को साबित करना पड़ा. तब जाकर उन्हें काम मिलना शुरू हुआ है. 

जेमी को करियर में हुई दिक्कत

जेमी लीवर ने फिल्मों में झेले रिजेक्शन पर फिल्मफेयर से कहा- मैंने रिजेक्शन का सामना किया है, कई सारे ऑडिशन दिए हैं. हम लोग ज्यादा शो ऑफ नहीं करते, बड़े सिंपल तरीके से रहते हैं. हम कहीं भी अपना वट (धौंस) नहीं दिखाते हैं. कई बार मैंने कास्टिंग डायरेक्टर्स के चक्कर काटे हैं, फिल्मों और कॉमेडी शोज के लिए. 

'कई लोगों से मिली, उन्होंने मुझे रोल दिलाने का वादा भी किया था. लेकिन वो वैसा कर नहीं पाए. कई बार मुझे बोला गया कि रोल मिलेगा मगर एडिट में काट दिया जाएगा. वो कहते थे कि आप ऑडिशन दे दो, रोल मिल जाएगा लेकिन हम शायद काट देंगे. तो ये सारी चीजें भी मैंने झेली हैं.' 

Advertisement

जेमी ने आगे कहा- हमको तो लगता है ना कि स्टार किड के साथ ऐसा नहीं होता है. मगर ऐसा मेरे साथ हुआ है, ये मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है. करियर की शुरुआत में मैं कई सारे कास्टिंग डायरेक्टर से मिली. लेकिन कोई मीटिंग काम नहीं आई, मुझे कोई रोल नहीं मिला. हालांकि अब जाकर मैं इतना काम कर चुकी हूं, तो उस काम की वजह से मुझे और भी कई सारे काम मिल रहे हैं. मैंने खुद को साबित किया है, सोशल मीडिया और टीवी पर उन्हें मेरा काम पसंद आया. उसके बाद मुझे काम मिला है. 

बात करें जेमी लीवर के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें आखिरी बार कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में देखा गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement