scorecardresearch
 

ड्रग्स कनेक्शन: श्रद्धा कपूर संग जया साहा की चैट, मंगा रही थीं CBD ऑयल

सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की चैट सामने आई हैं जिसमें श्रद्धा जया से सीबीडी ऑयल मांग रही हैं. इससे पहले जया की रिया चक्रवर्ती के साथ चैट भी वायरल हुई थी.

Advertisement
X
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर

सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की चैट सामने आई हैं जिसमें श्रद्धा जया से सीबीडी ऑयल मांग रही हैं. इससे पहले जया की रिया चक्रवर्ती के साथ चैट भी वायरल हुई थी. जया साहा से फिलहाल एनसीबी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस पूछताछ में जया के मोबाइल से रिट्रीव हुए डाटा से ये पता चला है कि बॉलीवुड सेलेब्स उनसे सीबीडी ऑयल और ड्रग्स के बारे में पूछा करते थे. माना जा रहा है कि रिया के बाद जया साहा बॉलीवुड के ड्रग्स कार्टल को लेकर अहम लिंक हो सकती हैं. 

जया और श्रद्धा कपूर की चैट आई सामने

जया के साथ श्रद्धा कपूर का एक चैट सामने आया है. इसमें जया कहती हैं - जब तुम नीचे आ जाओ तो कॉल करो. मैं नीचे आऊँगी और तुम्हे दे दूंगीं. इसके बाद जया कहती है, हेलो, मैं आज सीबीडी ऑयल भेज रही हूं. इस पर श्रद्धा कपूर कहती हैं- हाय. थैंक यू. जया स्माइल में जवाब देती हैं. इसके बाद श्रद्धा कहती हैं सुनो,  मैं फिर भी SLB से मिलना चाहती हूं. बताया जा रहा है कि SLB बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@shraddhakapoor) on


गौरतलब है कि जांच एजेंसी इस मामले में जानना चाहती है कि आखिर जया कहां से सेलेब्स के लिए सीबीडी ऑयल को सोर्स किया करती थी. एजेंसी इसके अलावा SLB और अमित को लेकर भी जया से पूछताछ कर सकती हैं जिनके नाम इस चैट में लिए गए हैं. जया से इसके अलावा बॉलीवुड पार्टियों और हैश जैसे ड्रग्स सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर्स को लेकर भी बात की जाएगी.  गौरतलब है कि जया के Whatsapp ग्रुप में कई सेलेब्स शामिल हैं.

Advertisement

जया और रिया की चैट में भी आया था सीबीडी ऑयल का नाम  

इससे पहले रिया चक्रवर्ती और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट की टैलेंट मैनेजर जया साहा की चैट को ईडी ने रिट्रीव किया था जिसमें जया ने रिया को कहा था कि सुशांत को सीबीडी ऑयल दिया जाए. इसके बाद जया से ईडी ने पूछताछ की थी.   जया साहा ने ईडी को अपने बयान में कहा था कि उन्होंने कभी भी CBD ऑयल जैसा कुछ किसी को सप्लाई नहीं किया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@shraddhakapoor) on

जया के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया था और बताया था कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. इसी के चलते उन्होंने CBD ऑयल को चाय या कॉफी के साथ लेने की नसीहत उन्हें दी थी, जिससे एक्टर को रिलैक्स महसूस हो सके. जया ने ईडी से ये भी कहा कि जो ऑयल उन्होंने सुशांत को सुझाया था वो पूरी तरह लीगल है और आसानी से शॉपिंग पोर्टल्स पर मिल जाता है और वे खुद भी अपने डिप्रेशन के लिए इसका इस्तेमाल कर चुकी हैं. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement