
जावेद अख्तर भारतीय सिनेमा के दिग्गज लेखक, कवि और गीतकार हैं. वो अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. ट्रोल्स को भी जवाब देने से वो कभी पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने एक बार फिर अपने जवाब से हेटर्स की बोलती बंद कर दी है.
जावेद अख्तर का हेटर को जवाब
जावेद अख्तर बीते कई सालों से खुलकर यह बात कहते आए हैं कि वो एक नास्तिक हैं. लेकिन फिर भी कई दफा धर्म को लेकर उनपर निशाना साधा जाता है. अब एक बार एक यूजर ने धर्म को लेकर उनपर तंज कसा, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया.
हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक राजनीतिक टिप्पणी की थी. लेकिन उनकी इस बात के बीच एक यूजर ने जबरन इस्लाम धर्म को लाकर उनपर निशाना साधने की कोशिश की.
एक X यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप पर किए गए जावेद अख्तर के ट्वीट पर कमेंट करके उन्हें धर्म की आड़ में टारगेट किया. यूजर ने जावेद अख्तर की पोस्ट पर लिखा- सर, एक शेर आपकी कौम (कम्युनिटी) के झूठ के लिए भी है... हमको मालूम है जन्नत की हक़ीक़त, लेकिन दिल को खुश रखने का ये ख्याल अच्छा है.

क्या बोले जावेद अख्तर
यूजर के इस तंज का जावेद अख्तर ने बहुत ही शानदार जवाब दिया. जावेद अख्तर ने यूजर को यह भी याद दिलाया कि वो नास्तिक हैं. वो खुद को किसी भी धर्म से नहीं जोड़ते हैं. जावेद अख्तर ने जवाब में लिखा- अगर तुम्हारा छोटा और कम विकसित दिमाग इस जाने-माने सच को समझ पाता कि मैं एक नास्तिक हूं (शायद तुम इस शब्द से वाकिफ नहीं हो. इसका मतलब होता है वो इंसान जो किसी भी धर्म को नहीं मानता). मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ. मेरी कौम सभी हिंदुस्तानी हैं, जिसमें तुम भी शामिल हो.
जावेद अख्तर के जवाब ने उनके फैंस को इंप्रेस कर दिया है. वैसे आपको कैसा लगा उनका ये जवाब?