scorecardresearch
 

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया चीटिंग का आरोप, भांजे कृष्णा अभिषेक ने किया रिएक्ट, बोले- परिवार...

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. अब कृष्णा अभिषेक ने मामा-मामी के रिश्ते पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
X
मामा-मामी के रिश्ते पर बोले कृष्णा अभिषेक (Credit: Instagram/krushna30)
मामा-मामी के रिश्ते पर बोले कृष्णा अभिषेक (Credit: Instagram/krushna30)

90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं. गोविंदा की वाइफ सुनीता ने उन पर चीट करने का आरोप लगाया है. सुनीता ने मीडिया के सामने आकर कहा कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि गोविंदा ने बेटे का करियर बनाने में कोई मदद नहीं की है. मामा गोविंदा के खिलाफ हो रही बयानबाजी को लेकर भांजे कृष्णा अभिषेक ने रिएक्ट किया है.

सुनीता के आरोपों पर बोले कृष्णा 
कृष्णा से पूछा गया कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर जो आरोप लगाए हैं, उस पर क्या कहेंगे. TOI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुनीता मामी को सारी चीजें कहने का हक है. वो उनकी पत्नी हैं. इसमें कोई दूसरा और क्या कहेगा. ये पति-पत्नी के बीच की बात है. उनका निजी मामला है. उन्हें खुद की बात सामने रखने का हक है. मैं उनके बीच में कुछ नहीं बोलना चाहूंगा. 

कृष्णा ने आगे कहा कि मैं फैमिली पर्सन हूं. दोनों की बहुत इज्जत और परवाह करता हूं. मैं मीडिया में कुछ चीजें देखता हूं, लेकिन नहीं पता कि इसमें कितनी सच्चाई है. अगर वो किसी चीज से अपसेट हैं, तो वो वही करेंगी, जो उन्हें सही लगता है और ये पूरी तरह से सही भी है. 

Advertisement

बॉलीवुड में क्यों नहीं लौट रहे गोविंदा 
कृष्णा ने मामा गोविंदा के कमबैक पर बात करते हुए कहा कि बहुत सालों से लोग मामा को पर्दे पर देखना चाह रहे हैं. ऐसा नहीं है कि उन्हें ऑफर नहीं मिल रहे. या फिर उन्हें कम पैसे मिल रहे हैं. बात ये है कि उन्होंने इनमें से कई फिल्मों को चूज नहीं किया. मुझे लगता है कि ये पूरी तरह उनके माइंडसेट और पसंद पर निर्भर करता है. 

कृष्णा कहते हैं कि उन्होंने 40 से 50 साल तक इंडस्ट्री में काम किया है. अगर वो कोई शो नहीं करना चाहते हैं, तो ये उनकी चॉइस है. उन्हें उनकी पोजिशन और वैल्यू पता है. मुझे यकीन है कि वो एक दिन बाउंस बैक करेंगे. मैं उन्हें जानता हूं. वो बहुत समझदार और स्ट्रॉन्ग हैं. वो एक महान कलाकार हैं और अपनी शर्तों पर काम करते हैं.

कृष्णा कहते हैं कि इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं है. मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बोल रहा हूं. बल्कि आमिर खान और सलमान खान भी यही चीज बोल चुके हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement