scorecardresearch
 

रणबीर कपूर की रामायण के सेट पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, Video

रामायण के सेट पर आग लगने की जानकारी सामने आई है. FWICE के प्रमुख ने भी इंडिया टुडे/आजतक से इस बात की पुष्टि की है. हालांकि इस हादसे में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा.

Advertisement
X
रामायण के सेट पर लगी आग (Photo: Screengrab)
रामायण के सेट पर लगी आग (Photo: Screengrab)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है. मगर उससे कुछ वक्त पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ. रामायण के सेट पर आग लगने की जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस घटना की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी दी. 

रामायण के सेट पर कैसे लगी आग?

FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने पुष्टि की है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के सेट पर आग लग गई थी. उन्होंने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि ये एक छोटी सी घटना थी. स्टूडियो के बाहर लगे एक टेंट में आग लगी थी. हालांकि, आग को समय रहते काबू में कर लिया गया और इसे फैलने से रोक लिया गया. इस वजह से सेट पर मौजूद किसी भी शख्स को कोई खतरा नहीं हुआ.

बीएन तिवारी ने कहा- कुछ दिन पहले भी पास की एक जगह पर आग लगने की घटना हुई थी. इसके बाद मैंने सभी प्रोड्यूसर्स से बात कर उन्हें सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा था. लेकिन लापरवाही की वजह से रामायण के सेट पर फिर आग लग गई. अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और नुकसान भी ज्यादा नहीं हुआ. हालांकि, ये घटना फिल्म की टीम और बाकी प्रोडक्शन हाउस के लिए एक चेतावनी है कि सेट पर सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरती जाएं.

Advertisement

बता दें कि फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट की इस समय शूटिंग जारी है. हालांकि जब ये हादसा हुआ, तब सेट पर डायरेक्टर या एक्टर रणबीर कपूर मौजूद थे या नहीं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ दिन पहले यहां अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट आए थे, जिन्होंने फिल्म के प्रमोशन में एक बड़ा पार्ट निभाया था. ये इवेंट इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में भी रहा. 

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे इंडिया में रिलीज करने की तारीख 8 नवंबर रखी गई है. वहीं दुनियाभर में इसे 5 और 6 नवंबर इन अलग-अलग तारीखों पर रिलीज किया जाएगा. इसे 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement