scorecardresearch
 

12 साल की शादी टूटी, बेटियों के खातिर ईशा देओल ने EX पति संग जोड़ा रिश्ता, बोलीं- मैं सिंगल नहीं

ईशा देओल का भले ही उनके पति भरत तख्तानी संग तलाक हो चुका है. मगर रिश्ता टूटने के बाद ईशा की एक्स हसबैंड संग दोस्ती बरकरार है. उन्होंने अब बताया कि उनकी एक्स पति संग कैसी इक्वेशन हैं.

Advertisement
X
तलाक के बाद भी एक्स हसबैंड संग बरकरार ईशा देओल की दोस्ती (Photo: Social Media)
तलाक के बाद भी एक्स हसबैंड संग बरकरार ईशा देओल की दोस्ती (Photo: Social Media)

हेमा मालिनी की लाडली बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी. मगर 12 साल बाद 2024 में उनका तलाक हो गया था. लेकिन रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. 

एक्स पति के लिए क्या बोलीं ईशा?

ईशा देओल की पिछले महीने एक्स पति भरत तख्तानी संग एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में पार्टी करते नजर आए थे. अब ईशा ने एक्स हसबैंड संग अपनी नजदीकियों पर बात की है. उन्होंने बताया कि दोनों बेटियों राध्या और मिराया के लिए वो अपने एक्स हसबैंड भरत संग एक टीम की तरह रहती हैं. 

बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में, ईशा देओल ने भरत तख्तानी से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वो दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. एक्स हसबैंड संग इक्वेशन पर ईशा बोलीं- मैं यह कहूंगी कि भले ही मैं सिंगल हूं, लेकिन मैं खुद को एक सिंगल मदर के रूप में नहीं देखती.

'भगवान की कृपा से जब हमारी बेटियों की परवरिश की बात आती है, तो भरत और मैं पूरी तरह से एक टीम की तरह काम करते हैं. हम एक परिवार हैं और हमारे बच्चे हमेशा हमारी पहली प्रायोरिटी रहेंगे. हम उन्हें प्यार और सपोर्ट देना चाहते हैं. उनके लिए हमेशा मजबूत सहारा बनकर खड़े रहना चाहते हैं.'

Advertisement

12 साल की टूटी शादी

ईशा देओल और भरत तख्तानी एक टाइम पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. लेकिन उनकी शादी 12 साल तक ही चली. दोनों ने साल 2012 में शादी की थी और 2024 में वो एक-दूसरे से अलग हो गए. उनकी बड़ी बेटी राध्या का जन्म अक्टूबर 2017 में हुआ था, जबकि उनकी दूसरी बेटी मिराया का जन्म जून 2019 में हुआ था. तलाक के बाद भी कपल के बीच कोई कड़वाहट नहीं है. दोनों बेस्ट फ्रेंड की तरह रहते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement