scorecardresearch
 

पापा बने 'दृश्यम 2' डायरेक्टर, शादी के 3 साल बाद घर आई नन्ही परी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय मम्मी-पापा बन गए हैं. शिवालिका ने आज बेटी को जन्म दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये गुडन्यूज दी है.

Advertisement
X
पापा बने अभिषेक पाठक (Photos Credits: Instagram @shivaleekaoberoi)
पापा बने अभिषेक पाठक (Photos Credits: Instagram @shivaleekaoberoi)

बॉलीवुड गलियारों में इस समय खुशियों का माहौल है. मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक पापा बन गए हैं. अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है. शादी के दो साल बाद शिवालिका ने बेटी को जन्म दिया है. 

पापा बने अभिषेक

अभिषेक पाठक और शिवालिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की गुडन्यूज फैंस संग शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में बेटी के जन्म की तारीख भी बताई है. कपल की बेटी का जन्म आज यानी 19 अप्रैल को हुआ.

अभिषेक पाठक और शिवालिका ने पोस्ट में लिखा- हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी शुभ दिन पर आई है. यह आशीर्वाद का सबसे शुद्ध रूप है. कपल की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें मम्मी-पापा बनने पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. 

शादी के 3 साल बाद बने मम्मी-पापा

शिवालिका और अभिषेक की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात साल 2020 में फिल्म 'खुदा हाफिज' के दौरान हुई थी. दोनों की दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. शिवालिका और अभिषेक ने साल 2023 में शादी रचा ली थी. शादी के करीब 3 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. दोनों काफी ज्यादा खुश और ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. 

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवालिका पेशे से एक्ट्रेस हैं. वो 'ये साली आशिकी' और 'खुदा हाफिज' जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं. शिवालिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. वो फैंस को हर पल की खबर देती रहीं. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वो अपनी नन्ही परी की झलक भी दिखाएंगी. 

वहीं, अभिषेक पाठक की बात करें तो वो 'दृश्यम 2', 'उड़ता चमन' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement