scorecardresearch
 

Disha Patani के इंटेंस वर्कआउट से इंप्रेस Tiger Shroff, दिया वंडर वुमन का टैग

दिशा के इस वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने कमेंट करते हुए लिखा-  बीस्ट. टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बोलीं- तुम फायर हो. अब टाइगर का कमेंट तो बनता ही था. उन्होंने लिखा वंडर वुमन. इसके साथ एक्टर ने फायर और क्लैप इमोजी बनाया.

Advertisement
X
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • टाइगर श्रॉफ ने की दिशा पाटनी की तारीफ
  • टाइगर-दिशा के रिलेशनशिप में होने की चर्चा

बॉलीवुड की ग्लैम गर्ल दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपने इंटेंस वर्कआउट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं. दिशा पाटनी ने 80 किलो की रैक पुल एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस का ये दमदार वीडियो देखने के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी लेडीलव से काफी इंप्रेस दिखे.

दिशा के वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ का कमेंट
टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को वंडर वुमन का टैग दे दिया है. शेयर किए गए वीडियो मे दिशा पाटनी हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज कर रही हैं. दिशा पाटनी  80 किलो रैक पुल करती दिख रही हैं. बता दें रैक पुल एक्सरसाइज लोअर बैक को मजबूत करने के लिए होती है. दिशा का ये वीडियो देख आप भी उनके कायल हो गए होंगे. 

Mithya Review: सस्पेंस, थ्रिलर, रिश्तों की डार्क कहानी है मिथ्या, हुमा कुरैशी-अवंतिका दसानी की दमदार परफॉर्मेंस
 

टाइगर की फैमिली ने की दिशा की तारीफ
दिशा के इस वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने कमेंट करते हुए लिखा-  बीस्ट. टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बोलीं- तुम फायर हो. अब टाइगर का कमेंट तो बनता ही था. उन्होंने लिखा वंडर वुमन. इसके साथ एक्टर ने फायर और क्लैप इमोजी बनाया. दिशा पाटनी ने फैंस की भी बोलती बंद कर दी है. लोग फायर इमोजी पोस्ट कर रिएक्ट कर रहे हैं. 

Advertisement

Bachchhan Paandey Trailer: भौकाल मचाने आ रहे 'बच्चन पांडे', होली पर होगा Akshay Kumar का खूनी खेल
 

वैसे ये पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी ने फैंस को अपने वर्कआउट रिजीम से चौंकाया हो. दिशा पाटनी और उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ दोनों फिटनेस फ्रीक हैं. टाइगर और दिशा फिटनेस के मामले में कईयों के आइडल हैं. वो फिटनेस गोल्स देते हैं. तो आप भी अगर दिशा पाटनी जैसी टोन्ड बॉडी चाहते हैं तो उनकी तरह जिम में मेहनत तो करनी ही पड़ेगी. तभी तो दिशा की तरह फिटनेस फ्लॉन्ट कर पाएंगे.

 

Advertisement
Advertisement