धुरंधर: द रिवेंज तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ ही रही है, लेकिन फिल्म के स्टार्स को भी जमकर फेम मिल रही है. इनमें से अगर जमील जमाली का कैरेक्टर निभाने वाले राकेश बेदी को मिसाल के तौर पर पेश किया जाए तो गलत नहीं होगा. राकेश को भर-भर के प्यार मिल रहा है, उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अगर कहें कि उनके सितारे बुलंदी पर हैं तो गलत नहीं होगा. इसलिए शायद अब उनका हुलिया भी बदल गया है.
स्टार बने राकेश बेदी
इसमें कोई डाउट नहीं कि राकेश बेदी के बेहतरीन एक्टर हैं, और ये धुरंधर से काफी पहले वो साबित कर चुके हैं. 49 साल के करियर में उन्होंने कई नामचीन रोल अदा किए. लेकिन स्टार बन जाने के बाद वो एकदम ट्रेंडी हो चुके हैं. उनके हावभाव बदल गए हैं. वो कई ब्रांड्स एंडोर्स कर रहे हैं. अब हाल ही में उन्होंने एक ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है. जिन्होंने उन्हें नए ट्रेंडी लुक के साथ नया नाम भी दिया है. इतने बड़े एड मिलने के बाद ये तो साफ है कि कमाई के मामले में भी अच्छी कमाई हो रही है.
राकेश बेदी का हुआ ट्रेंडी ट्रांसफॉर्मेशन
वीडियो में सीधे-सादे राकेश बेदी को उनकी नॉर्मल पैंट-शर्ट से हटकर एक फंकी पिंक हाफ पैंट और ब्लेजर में ट्रांसफॉर्म कर दिया. इस नए लुक को तू बच्चा है मेरा ट्रेंड का माइक ड्रॉप बताया जा रहा है. अब उन्हें 'जमील जमाली' से हटकर 'जान जी' नाम मिल चुका है. उनके इस नए अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन राकेश की तारीफों से भरा पड़ा है. यूजर्स का कहना है- बेदी जी इस फेम का हर एक मोमेंट डिजर्व करते हैं. उनका लुक जबरदस्त है.
राकेश का लंबा करियर
बात करें राकेश बेदी के करियर की तो, उनके लिए ये फेज काफी जरूरी भी था. वो खुद कह चुके हैं कि अपने 49 साल के लंबे करियर में कभी उन्हें स्टार जैसा फील नहीं हुआ. ये बताते हुए वो रो भी पड़े थे. राकेश शुरू से ही रिबेल किस्म के व्यक्ति थे, उनके पेरेंट्स उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका दिल थियेटर में ही लगता था. इसी वजह से उन्होंने आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम का पेपर छोड़ दिया था और एफटीआईआई से जुड़े. उन्होंने मुंबई में सर्वाइव करने के लिए हर तरह के साइड रोल्स लेने शुरू कर दिए. ऐसे उन्होंने लगभग 150 फिल्में की. आज भी लोग उन्हें श्रीमान श्रीमति के दिलरुबा के रोल के लिए जानते हैं.