scorecardresearch
 

आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' में हुई चूक? धुरंधर 2 के इस सीन में हुआ ब्लंडर

एक तरफ जहां फिल्म धुरंधर के लिए डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ हो रही है तो वहीं फिल्म से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
आदित्य धर से हुई चूक? (Photo: x/@jiostudios)
आदित्य धर से हुई चूक? (Photo: x/@jiostudios)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अपने बड़े स्केल, दमदार एक्टिंग और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की वजह से पहले से ही चर्चा में है. लेकिन अब, सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, और इस बार यह कहानी या एक्टिंग के बारे में नहीं है. 

दरअसल फिल्म के हर अहम सीन में 'पीक डिटेलिंग' ढूंढ रहे लोगों ने एक छोटी सी बात पकड़ ली है, जो अब वायरल हो गई है और जिसने इंटरनेट पर इसपर बहस शुरू हो गई कि ये AI है या आदित्य धर की चूक?

अब यहां जिस सीन की बात हो रही है, वह एक जबरदस्त फाइट सीक्वेंस का हिस्सा है. जब से इस सीन के क्लिप ऑनलाइन घूमने लगे हैं, फैन्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या यह सच में कोई गलती है या फिर इंटरनेट पर लोगों की एक और बेवजह के रिएक्शन.

रणवीर सिंह का पिंडा के साथ फाइट सीन
इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अपने बचपन के दोस्त पिंडा का सामना करता है, जिसका अब पाकिस्तान में बैठे एक ड्रग माफिया और आतंकियों से सीधा कनेक्शन है. इस पल का भावनात्मक असर पहले से ही बहुत ज्यादा है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं और दोनों को ही एक-दूसरे की पूरी सच्चाई नहीं पता है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लेकिन, पैनी नजर वाले ऑडियंस का दावा है कि इस जबरदस्त टकराव के दौरान, कुछ पलों के लिए फ़्रेम में एक कैमरामैन भी दिखाई देता है. यह क्लिप अब तेजी से वायरल हो गई, और यूजर्स इसे जूम करके और स्क्रीनशॉट शेयर करके यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह फिल्म बनाते समय हुई कोई गलती थी या फिर कुछ और ही?

कुछ यूजर्स ने बताया AI 
एक तरफ जहां लोग आदित्य धर की अनजाने में हुई गलती मान रहे हैं तो कुछ कहा कहना है कि यह शायद कोई टेक्निकल ग्लिच हो सकता है. वहीं कुछ यूजर्स का दावा है कि ये पूरी तरह से AI है. हालांकि अब सच जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. इस पर भी नजर रहेगी कि पीक डिटेलिंग के नाम से फेमस हुए आदित्य धर इस पर क्या कहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement