scorecardresearch
 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुश धुरंधर फेम आयशा खान, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पुलिस हिरासत का झेला था दर्द

आयशा खान ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सेलिब्रेट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए आज का दिन विजय दिवस बताया और स्टूडेंट्स की जीत पर खुशी जाहिर की. NEET आंदोलन में आयशा और उनके भाई पुलिस हिरासत में भी थे.

Advertisement
X
स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आयशा खान (Credit: Instagram/ayeshaakhan_official)
स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आयशा खान (Credit: Instagram/ayeshaakhan_official)

स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल लाखों छात्रों को आज बड़ी राहत मिली है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्टूडेंट्स की मांग को स्वीकार किया, जिसके बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने मिला. कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके इस्तीफे को सेलिब्रेट करते नजर आए, जिसमें धुरंधर फिल्म वाली आयशा खान भी शामिल दिखीं. 

आयशा हुईं इमोशनल

आयशा खान ने सोशल मीडिया के जरिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की है. वो उन बच्चों के लिए इमोशनल होतीं नजर आईं, जिन्होंने NEET पेपर लीक मामले में आत्महत्या कर अपनी जान गंवाई. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर लिखा- ये सच में बहुत अच्छी खबर है. अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलेगा. हालांकि, इस दुनिया में किसी अपने को खोने का दर्द कोई भी मुआवजा कम नहीं कर सकता.

'उम्मीद है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ भी न्याय होगा. यही वो युवा थे, जिनके भविष्य के लिए हम सब आवाज उठा रहे थे. हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके खिलाफ दर्ज की गई ये एफआईआर पूरी तरह न्यायसंगत नहीं हैं. देश का ये दौर हमेशा मेरी यादों का एक अहम हिस्सा रहेगा. इस पूरे समय में हम सभी ने बहुत कुछ सीखा है. अगर इरादा मजबूत हो, तो रास्ता जरूर निकलता है. जय हिंद.'

Advertisement

पुलिस हिरासत में थीं आयशा

आयशा ने आगे अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की, जिसमें वो स्माइल करती नजर आईं. इसपर उन्होंने लिखा कि हैप्पी विजय दिवस फ्रेंड्स. एक्ट्रेस को छात्रों की जीत से काफी ज्यादा खुशी महसूस हो रही है. जब देशभर में NEET आंदोलन चल रहा था, तब उन्होंने भी अपनी आवाज उठाई थी. जब मुंबई में NEET आंदोलन हो रहे थे, तब एक्ट्रेस वहां मौजूद थीं. 

हालांकि 22 जुलाई को उन्हें इस आंदोलन के आसपास रहने के लिए पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. आयशा के साथ उनके भाई और कुछ दोस्त भी पुलिस की हिरासत में थे. लेकिन कुछ देर बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बिना किसी अपराध पुलिस ने हिरासत में लिया था. वो और उनके भाई सड़क के एक कोने में बस खड़े थे. उन्होंने कोई नारेबाजी नहीं की थी. मगर तब भी उन्हें पुलिस उठाकर ले गई.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement