scorecardresearch
 

'गरीब आदमी बर्दाश्त नहीं हो रहा', सोनाली के पति से बोले जाकिर, हंसने लगीं आलिया

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लिया. गोल्डी बहल ने उन्हें सबके सामने रोस्ट करने की कोशिश की, लेकिन जाकिर से जीत नहीं सकें. उन्हें ये रोस्टिंग भारी पड़ी.

Advertisement
X
जाकिर खान का बेबाक अंदाज (Photo: Instagram @zakirkhan_208/aliaabhatt)
जाकिर खान का बेबाक अंदाज (Photo: Instagram @zakirkhan_208/aliaabhatt)

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान का विटी सेंस ऑफ ह्यूमर किसी से छिपा नहीं है. रोस्टिंग के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं. जाकिर अपनी बात को बेबाकी से रखते हैं. तभी इतने सालों के अपने करियर में वो रेलेवेंट बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट संग एक अवॉर्ड शो होस्ट किया. यहां भी उनकी हाजिरजवाबी देखने को मिली.

गोल्डी ने जाकिर से लिया पंगा, फिर...
स्टेज पर जाकिर ने एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल को माइक ड्रॉप मोमेंट दिया. हुआ यूं था कि स्टेज पर सोनाली और गोल्डी आए. फिल्ममेकर ने आलिया भट्ट की होस्टिंग की तारीफ करते हुए जाकिर को रोस्ट किया. अब इतने बड़े मंच पर जाकिर अपना मजाक उड़ते देख भला कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने गोल्डी को ऐसा जवाब दिया कि सभी हैरान हो गए थे. गोल्डी ने आलिया से कहा- मुझे पता है तुम पहली बार होस्ट कर रही हो. तुमने शानदार किया है.

फिर वो जाकिर से बोले- तुम और बेहतर कर सकते हो. ये सुनकर जाकिर हैरान हो गए, वहीं आलिया की हंसी नहीं रुकी. वो जाकिर को हंसते हुए दिलासा देने लगीं. तब जाकिर बोले- जिनसे व्यवहार रखना है उनकी तारीफ कर दी. हमें फेको बस के नीचे. ट्रेन के नीचे हमें गाड़ दो. गरीब आदमी अच्छी जगह आ गया बर्दाश्त नहीं हो रहा है. जाकिर ये बोलकर मुस्कुराने लगे. वहां बैठी ऑडियंस भी जोर से खिलखिलाने लगी.

Advertisement

इंटरनेट पर जाकिर के सैवेज जवाब को पसंद किया जा रहा है. यूजर्स ने कहा कि कभी किसी प्रोफेशनल कॉमेडियन से पंगा नहीं लेना चाहिए. एक ने लिखा- जाकिर भाई आपने समां बांध दिया. मजेदार जवाब दिया. एक ने कहा- मजाक मजाक में सही बात बोल दी. यूजर्स का कहना है कि जाकिर ने बेहद डीप बात कही है. उन्होंने हंसते हुए बॉलीवुड की रियलिटी को एक्सपोज किया है. शख्स ने कहा- जाकिर ने सच कह दिया.

अवॉर्ड शो में जहां जाकिर की होस्टिंग को फैंस ने पसंद किया है. वहीं आलिया भट्ट को ट्रोल किया जा रहा है. आलिया का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें उनकी कॉमेडी पर कोई भी हंसता नहीं दिखा. यूजर्स ने आलिया की होस्टिंग को फ्लॉप कहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement