scorecardresearch
 

कटिहार में दिनदहाड़े वारदात...पहले चाकू फिर गोली मारकर वकील को उतारा मौत के घाट

कटिहार में दिनदहाड़े अधिवक्ता की बेरहमी से हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है. चार हमलावरों ने पहले स्कूटी सवार वकील को गिराया फिर चाकू और बेल्ट से हमला किया. इसके बाद एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से पैदल फरार हो गए. अधिवक्ता को हॉस्पिटल पहुंचाया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
दिनदहाड़े चाकू गोली मारकर वकील की हत्या (photo:ITG)
दिनदहाड़े चाकू गोली मारकर वकील की हत्या (photo:ITG)

बिहार के कटीहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है. यह अंदाजा इस घटना को देखकर लगाया जा सकता है. नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली पटेल चौक के पास दिन के सोमवार करीब  10:15 बजे स्कूटी से कोर्ट जारहे एक वकील की चार अपराधियों ने चाकू से गोदकर और गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मृतक की पहचान कटिहार न्यायालय में कार्यरत वकील अधिवक्ता  गुड्डू अंसारी उर्फ अजीमुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसने सभी को झकझोर के रख दिया है. घटना सुबह की अधिवक्ता अपनी स्कूटी से आ रहे थे. तभी एक अपराधी ने  चाकू से वार कर दिया. चाकू लगने से वह स्कूटी समेत जमीन पर गिर गये तभी चारों आरोपीयों ने उन्हे पकड़ लिया.

अधिवक्ता ने खुद के बचाव के लिए उनसे बराबर हाथापाई करते रहे और अरोपी उन पर लगातार चाकू से हमला करते रहे. उसी दौरान एक अपराधी ने अपनी कमर से बेल्ट निकालकर अधिव्कता को बरहमी से पिटाने लगा और दूसरे अपराधी ने गोली निकालकर उन्हें मारकर दी. चारों आरोपी वारदात को अंजाम देकर सीसीटीवी में आराम से पैदल जाते हुए दिखाई दिए और मौके से फरार हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड: 5 लाख का इनामी शूटर अरमान बिहारी कोर्ट में पेश, 22 मिनट चली सुनवाई के बाद गया जेल रवाना

रोड-रास्ते को लेकर था विवाद

वहीं खून से लथपथ जमीन पर पड़े अधिवक्ता को लोगों ने उठाया और गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिवक्ता की हत्या की वजह मामूली जमीनी विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक कई दिनों पहले अपनी बहन और पड़ोसी दोनों के बीच झगडे़ को सुलझाने गया था लेकिन वहां पर पड़ोसी पक्ष के द्वारा अधिवक्ता को जान से मार देने की धमकी दि गई थी.

इसके बाद उन्हीं लोगों ने अधिवक्ता के साथ इस घटना को अंजाम देते हुए उनकी हत्या कर दी. मामले पर कटिहार  सदर अनुमंडल पु्लिस पदाअधिकारी DSP विशाल आनंद ने बताया कि मृतक अधिवक्ता की बहन का रोड-रास्ते को लेकर विवाद था. इस विवाद को लेकर नगर थाने में FIR भी दर्ज है.

CCTV फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. दिनदहाडे़ हुई  इस घटना से अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement