scorecardresearch
 

कॉकटेल 2 है 'A-रेटेड' फिल्म, शाहिद कपूर ने जताई हैरानी, वायरल वीडियो में बोले- इसमें वैसा कुछ नहीं

फिल्म कॉकटेल 2 को सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला था. अटकलें लगाई गईं कि इसमें लेस्बियन स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसके कारण फिल्म को ऐसा सर्टिफिकेट दिया गया. अब शाहिद कपूर एक वायरल वीडियो में इसपर सवाल उठाते नजर आए.

Advertisement
X
कॉकटेल 2 पर बोले शाहिद (Photo: Instagram @shahidkapoor)
कॉकटेल 2 पर बोले शाहिद (Photo: Instagram @shahidkapoor)

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 थिएटर्स में रिलीज हो गई है. 14 साल पहले इस फ्रेंचायजी का पहला पार्ट आया था, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला. प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक वाली स्टोरी को काफी पसंद किया गया था. अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जो सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिलकर रिलीज हुआ है.

कॉकटेल 2 फिल्म शाहिद कपूर के करियर की पांचवी A रेटेड फिल्म बनी. इससे पहले उनकी कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह और ओ रोमियो थी, जिसे सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला. वहीं कृति सेनन की पहली, तो रश्मिका मंदाना की ये दूसरी A रेटेड फिल्म है. हालांकि, शाहिद का दावा है कि फिल्म में वैसा कुछ नहीं है जिसके लिए इसे A सर्टिफिकेट मिला. 

कॉकटेल 2 के सर्टिफिकेट पर सवाल

एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी फिल्म को मिले सर्टिफिकेट से हैरान दिखे. दरअसल, शाहिद कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर लाइव गए थे, जहां उन्होंने कॉकटेल 2 फिल्म पर कई सारी बातें की. इसमें वो फिल्म को मिले A सर्टिफिकेट पर भी बात करते नजर आए. 

शाहिद ने कहा- इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिसे आपको आपत्ति हो सकती है. मुझे मालूम है कि हमें A सर्टिफिकेट मिला है, मैं खुद सोच में पड़ गया हूं कि क्यो. मुझे समझ में नहीं आया. इसमें तीन लोगों की कहानी है, सबके साथ देख सकते हैं. मुझे भरोसा है कि फिल्म देखकर आपको एक खुशी मिलेगी. आप इसके इमोशन्स से कनेक्ट कर पाएंगे और जब थिएटर से निकलेंगे तो पॉजिटिव होंगे. 

Advertisement

अफवाहों के चलते बढ़ी कंफ्यूजन?

वैसे कॉकटेल 2 को लेकर कई सारी अफवाहें उड़ी थीं. कहा गया कि इसमें लेस्बियन स्टोरी दिखाई जाएगी. कृति और रश्मिका स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं. लेकिन जब फिल्म की टीम साथ आई, तब उन्होंने इन अफवाहों को खारिज किया. हकीकत में इस फिल्म के अंदर पहले पार्ट के जैसा लव-ट्रायंगल है. 

इस फिल्म को होमी अडजानिया ने डायरेक्ट किया है, जो पहला पार्ट भी बना चुके हैं. जहां पिछला पार्ट इम्तियाज अली ने लिखा था, इस बार इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement