scorecardresearch
 

'पठानों से कहना चौहान आ रहा है...' नई फिल्म Chauhaan में अजय देवगन का फौजी अवतार, पत्थरबाजों को देंगे जवाब

अजय लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर आर्मी ऑफिसर के रोल में वापसी कर रहे हैं. इस नई फिल्म का नाम 'चौहान' है, जिसका ढाई मिनट लंबा धांसू अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया है. कश्मीर के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म को नीरज यादव डायरेक्ट कर रहे हैं. वीडियो में अजय का फौजी अवतार देखने लायक है.

Advertisement
X
'चौहान' में अजय देवगन बने आर्मी ऑफिसर (Photo: Screengrab)
'चौहान' में अजय देवगन बने आर्मी ऑफिसर (Photo: Screengrab)

अजय देवगन और वर्दी का कॉम्बो हिंदी की मास ऑडियंस के लिए अपने आप में एक धमाकेदार चीज है. अब यह कॉम्बो एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है. अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म चौहान अनाउंस की है, जिसमें वह कश्मीर में पोस्टेड आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. चौहान के ढाई मिनट लंबे अनाउंसमेंट वीडियो में वह सबकुछ है जो बॉलीवुड के 'OG एक्शन स्टार' अजय देवगन के फैंस का दिल खुश कर देगा.

चौहान में क्या कर रहे हैं अजय देवगन?

डायरेक्टर नीरज यादव की फिल्म चौहान में अजय एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो कश्मीर में पत्थरबाजी के सीन से शुरू होता है. अजय की आवाज में चल रहा नैरेशन बताता है कि 75 सालों से कश्मीर के बिगड़े हालात ने लगातार भारतीय सैनिकों की जान मुश्किल में डाले रखी है.

चौहान के इस अनाउंसमेंट वीडियो का स्टाइल भरपूर मास-भौकाल से भरा है. एक पत्थरबाज अपने साथियों को बिना चूक हर जुम्मे पत्थरबाजी करने के लिए लाउडस्पीकर से बुला रहा है. अजय की एंट्री एक पोर्टेबल म्यूजिक सिस्टम के साथ होती है, जिस पर अमिताभ बच्चन का आइकॉनिक गाना 'जुम्मा चुम्मा' बज रहा है.

सेना की वर्दी पहने अजय पूरे स्वैग से वॉक करते हुए आ रहे हैं. आराम से हाथ की घड़ी खोल रहे हैं. उनका पूरा चेहरा इस वीडियो में रिवील नहीं किया गया है, आधे चेहरे पर डेविल वाला मास्क बंधा है. लेकिन अजय की इंटेन्स आंखों से ही उन्हें बड़े आराम से पहचाना जा सकता है. चौहान अभी रिलीज से बहुत दूर है, लेकिन यह अनाउंसमेंट वीडियो ही अपने आप में अजय देवगन के धांसू मास स्टाइल से भरा हुआ है. यहां देखें चौहान का अनाउंसमेंट वीडियो:

Advertisement

क्यों दमदार लग रही है चौहान?

उरी (2019) और धुरंधर जैसी धमाकेदार फिल्में दे चुके जियो स्टूडियोज ने ही चौहान भी प्रोड्यूस की है. प्रोड्यूसर्स में आनंद एल राय के साथ ज्योति देशपांडे का भी नाम है, जिन्होंने दोनों धुरंधर फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं.

दिलचस्प यह है कि अजय देवगन चौहान में करीब 20 साल बाद आर्मी यूनिफॉर्म पहनने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने टैंगो चार्ली (2005) में आर्मी ऑफिसर की वर्दी पहनी थी. इसके बाद से उन्होंने सिंघम और दूसरी फिल्मों में पुलिस की वर्दी के साथ-साथ भुज में एयरफोर्स की वर्दी भी पहनी है. लेकिन आर्मी यूनिफॉर्म पहनने का मौका उन्हें लंबे समय बाद अब मिला है.

चौहान के लिए 1 अक्टूबर 2027 की रिलीज डेट फाइनल की गई है. देखना है कि अजय का यह मास एक्शन अवतार, कश्मीर और फौजी लाइफ का भौकाल चौहान को कैसी कामयाबी दिलाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement