
बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात का सीजन है. रश्मिका विजय की शादी उदयपुर में धूमधाम से हो चुकी है. शादी की प्रीवेडिंग शूट से लेकर पहली तस्वीर तक, सोशल मीडिया पर हर एक अपडेट मौजूद है. ये पहली शादी नहीं है जिसका इतना बज है, इसके पहले भी सितारों की शादी की चर्चा और उन पर होने वाला खर्चा दोनों ही चर्चा में रहा है. लेकिन इन शादियों में क्या सच में इतना खर्च होता है? इस पैटर्न समझने की जरूरत है क्योंकि यहां बैंड बाजा बारात के साथ जुड़ा होता है पैसा और प्रमोशन. ये प्रमोशन सेलेब्स को जबरदस्त मुनाफा भी करवाता है. इसकी शुरुआत होती है इश्क के चर्चे के के साथ.
पावर कपल बनने से पहले सेलेब्रिटी के रिश्ते की शुरुआत होती है. फिल्म में साथ कास्टिंग से लेकर, इश्क के चर्चे हर तरफ होते हैं. इससे खबरों में बने रहने का फायदा मिलता है. सालों तक रिश्ता टिक गया तो इसके बाद रिश्ता पक्का होता है. तो प्रीवेडिंग बज शुरू होता है. फिर आती है शादी की तैयारी, शादी की तारीख क्या होगी? शादी कहां पर होगी? ये सारा प्लान डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च, सब सुर्खियों में बना रहता है. अब जिस दिन शादी होती है उस दिन तस्वीरें लीक भी होती है. फिर बारी आती है फर्स्ट फोटो की. ये पूरा गेम प्लान यहीं नहीं रुकता. पावर कपल का टैग बन चुके कपल की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ा देती है. अब अगर ये लग रहा है कि ये सारी बातें तो आम है तो इसके बीच का बिजनेस कुछ इस तरह हैं...
सेलिब्रिटी की शादियां फॉलोअर्स कैसे बढ़ाती हैं?
इसकी शुरुआत होती है वायरल कंटेंट से— प्री-वेडिंग शूट, एंगेजमेंट, मेहंदी, संगीत, हल्दी, बारात, फर्स्ट लुक. हर मोमेंट को रील्स, स्टोरीज और पोस्ट में बदला जाता है. ये राज किसी से छिपा नहीं है कि एक अच्छी रील लाखों-करोड़ों व्यूज ला सकती है. करोड़ों व्यूज का मतलब साफ है कि मोटी कमाई.
फैंस का हमेशा से ही अपने पसंदीदा सितारों से इमोशनल कनेक्शन होता है. जितने चाव से इनके अफेयर्स की खबरें पढ़ी जाती है, उतना ही बेसब्री से इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार किया जाता है. इसी कवायद में यूजर्स इन स्टार्स के अकाउंट को फॉलो करते हैं. फैंस कमेंट्स, शेयर करते हैं. यहीं से शुरू होता है ट्रेंड होने का खेल.
डिजाइनर्स का टाइअप
शादी के लहंगे से लेकर जूलरी पर हर किसी की निगाह होती है. सेलेब्रिटीज जो पहनते हैं उससे नया ट्रेंड शुरू होता है. इसलिए जब सेलेेब्स की शादी की खबर डिजाइनर्स तक पहुंचती है तो वो खुद उन्हें अप्रोच करके अपने डिजाइन ऑफर करते हैं. क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि ओरिजनल से लेकर लोकल मार्केट तक, सबको वही चाहिए जो दीपिका आलिया ने अपनी शादी में पहना था. एक्ट्रेस अपने ब्राइडल शूट के फोटोज पूरी डिटेल के साथ डालती हैं. जिसमें लहंगा किसने बनाया से लेकर, किसने ड्रेप किया ये तक बताया जाता है. यहीं से साफ हो जाता है कि ये सारा मामला किसी बड़ी डील के तहत हुआ है. ठीक ऐसा ही जूलरी के साथ होता है. सोनम कपूर ने तो एक बार ये सच बताते हुए कहा था- 'मैं तो रेंट पर कपड़े पहनती हूं. इतने महंगे कपड़े कौन खरीदता है और खरीदे भी तो रखने की जगह बनानी पड़ेगी!'
फर्स्ट फोटो ने ब्रेक किए कई रिकॉर्ड
अब बारी आती है शादी की पहली तस्वीर की. सबसे पहले खबर आती है कि नो फोन पॉलिसी है. कोई गेस्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. ये सारा खेल तस्वीरों को एक्सक्लूसिव बनाए रखने का होता है, ताकि कैसे-कहां-किस आउटलेट से डील करनी है, इसपर कंट्रोल बना रहे. इसका क्रेज बनाया जाता है लीक तस्वीरों के साथ. ये धुंधली तस्वीरें फिल्म के ट्रेलर की तरह काम करती हैं. बड़ा सवाल है कि तस्वीरें लीक कहां से होती है? कई ऐसी फोटोज सामने आती है जो लैविश वेडिंंग का सारा हाल बता रही होती है. अब बारी आती है सनसेट से पहले खींची गई फर्स्ट वेडिंग फोटो की. इसका क्रेज कितना है ये इसके व्यूज बताते हैं.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीर पर 14-16.5 मिलियन+ ज्यादा लाइक थे. इसका कैप्शन सबसे बड़ा अट्रैक्शन था. "Ab humari permanent booking hogayi hai". आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटो पर 24 घंटे में 13.19 मिलियन से ज्यादा लाइक थे. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीर पर 12.6 मिलियन (कंबाइंड/कैट की पोस्ट) पोस्ट्स पर 20M+ लाइक थे. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2018 10.7 मिलियन+ शादी के फोटोज ने बड़ा बूस्ट दिया था. इन सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीर ने 17 मिलियन लाइक का आंकड़ा छू लिया है.

शादी हो जाने के बाद का ब्रांड्स और स्पॉन्सरशिप का प्रॉफिट खेल
शादी में लग्जरी ब्रांड्स, ज्वेलरी, आउटफिट्स आते हैं. सेलिब्रिटी की पोस्ट से ब्रांड प्रमोशन होता है, जिससे रीच बढ़ती है. कई सेलिब्रिटी कपल्स की शादी के बाद फॉलोअर्स में 5-20% तक का उछाल आया है. इसका करंट एग्जामल रश्मिका और विजय हैं. शादी की पहली तस्वीर आने से पहले दोनों के फॉलोअर्स में जबरदस्त बढे हैं.


शादी से पहले रश्मिका 49.2M पर थीं, जो अभी 50M पर आ गई हैं. विजय 22.2M पर थे जो अब 22.9 पर पहुंच गए हैं.


करीना कपूर और सैफ अली खान: 2012, शादी के समय सोशल मीडिया कम था, लेकिन बाद में दोनों की पॉपुलैरिटी बूस्ट हुई. आज करीना 14 मिलियन+ फॉलोअर्स वाली हैं, और कपल ब्रांड्स में टॉप पर (2025 में वेडिंग कैटेगरी में 23% एड शेयर)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: 2017: वेडिंग फोटोज ने मिलियंस लाइक्स पाए (एक पोस्ट पर 3 मिलियन+ व्यूज). विराट ने बाद में 100 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स क्रॉस किए और अनुष्का को क्रेडिट दिया.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2018: वेडिंग फोटोज ने 2.5 मिलियन+ लाइक्स पाए: शादी के बाद दोनों की ब्रांड वैल्यू और फॉलोअर्स में 10-20% उछाल आया.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2022, शादी के बाद आलिया की पॉपुलैरिटी में राइज आया, वो ग्लोबल लिस्ट्स में शामिल हुईं। फॉलोअर्स में अनुमानित 5-15% इजाफा.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, 2023 उनकी वेडिंग फोटो भारत की सबसे ज्यादा लाइक्ड इंस्टाग्राम पोस्ट बनी (16.5 मिलियन लाइक्स), इससे फॉलोअर्स में बड़ा बूस्ट मिला.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, 2021, वेडिंग फोटोज पर 12.6 मिलियन लाइक्स. शादी के बाद दोनों के अकाउंट्स पर लाखों नए फॉलोअर्स जुड़े.
शादी के फुटेज करोड़ों में बिकते हैं
प्रियंका चोपड़ा की शादी की फोटोज के राइट्स मैग्जीन को 18 करोड़ में सेल करने की बात सामने आई थी. हंसिका मोटवानी की शादी के स्ट्रीमिंंग राइट्स भी ओटीटी पर दिए गए थे. लेकिन ये डील कितने में तय हुई थी इस बात का खुलासा नहीं हो सका था. नयनतारा ने अपनी शादी के स्ट्रीमिंंग राइट्स 25 करोड़ में दिए थे. रश्मिका विजय को भी 60 करोड़ का ऑफर मिला है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि दोनों ने शादी की फुटेज सेल करने से इनकार कर दिया है.

हालांकि रश्मिका शादी में कितने स्पॉनसर जुटे थे इस बात का अंदाजा उस मिठाई के डिब्बे से लग रहा है जो पैपराजी को दिया गया. ये उसी ब्रांड का डिब्बा है जिसकी रश्मिका ब्रांड एम्बेस्डर हैं.