scorecardresearch
 

पाकिस्तानियों से 'जय हिंद' बुलवाना चाहते थे डायरेक्टर, ऐसे आया उड़ता तीर का आइडिया!

आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर बनाने वाले डायरेक्टर आकाश कौशिक ने पाकिस्तान को लेकर एक तंज भरा बयान दिया है. उनका कहना है कि वो हमेशा चाहते थे पड़ोसी मुल्क के लोग जय हिंद जैसे शब्द कहें.

Advertisement
X
 उड़ता तीर देखकर पाकिस्तान से डायरेक्टर की इतनी ख्वाहिश (Photo: Movie Poster)
उड़ता तीर देखकर पाकिस्तान से डायरेक्टर की इतनी ख्वाहिश (Photo: Movie Poster)

करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन में फिल्म उड़ता तीर बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल अच्छी जा रही है. इंडिया में इसकी कमाई ग्रॉस 50 करोड़ पहुंच गई है. ये एक स्पाई कॉमेडी मूवी है जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस, मुकुल देव- जैसे कलाकार हैं. 

कैसे बनी फिल्म उड़ता तीर?

उड़ता तीर को रिलीज के बाद काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. डायरेक्टर आकाश कौशिक की तारीफ भी हुई, जिन्होंने इसकी कहानी लिखी. अपनी फिल्म को सफलता पाता देखकर उन्होंने इसपर बात की. फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में आकाश ने बताया कि उन्हें फिल्म उड़ता तीर बनाने का ख्याल कहां से आया. 

डायरेक्टर ने कहा- मैं बचपन से ही देशभक्ति वाली फिल्मों का फैन रहा हूं. बॉर्डर मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. हमने हमेशा सनी देओल पाजी और दूसरे हीरोज को भारत माता की जय और जय हिंद कहते हुए देखा है. ये पल देखकर हमें बहुत खुशी होती है. तभी मेरे मन में ख्याल आया कि क्यों ना अपने पड़ोसियों से भी ये शब्द बुलवाए जाएं? बस, यहीं से ये आइडिया मेरे दिमाग में आया और मैं इसे लेकर तुरंत उत्साहित हो गया. मुझे पता था कि ये एक हटकर आइडिया है और लोगों को काफी पसंद आएगा. 

Advertisement

पहली फिल्म बनाते हुए लगा डर

फिल्म उड़ता तीर आकाश कौशिक की पहली बतौर डायरेक्टर मूवी भी थी. अपनी पहले ही कोशिश में उन्हें अच्छा साथ मिला है. हालांकि उनका कहना है कि ये प्रोसेस आसान नहीं था. लेकिन उनके लिए ये काफी खुशी वाला अनुभव भी रहा. उन्होंने कहा कि बतौर राइटर भी शुरुआत में लोगों को उन पर भरोसा करने में वक्त लगा था.

हालांकि, इस फिल्म में उन्हें ऐसे प्रोड्यूसर्स और स्टार कास्ट का साथ मिला, जिन्होंने उन पर पूरा भरोसा किया. आकाश ने कहा कि उड़ता तीर’ कोई सीधी-सादी फिल्म नहीं है. इसमें कॉमेडी, सस्पेंस, एक्शन और कई ट्विस्ट हैं. फिल्म अलग-अलग जॉनर के बीच लगातार स्विच करती है. उन्होंने कहा- शुरुआत में सबके मन में थोड़ा डर जरूर था, लेकिन सभी ने मेरा साथ दिया. अब जिस तरह फिल्म को प्यार मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement