scorecardresearch
 

'ऐसी नीच हरकत कैसे की?', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' शो के लक्ष्मण, मांगी कड़ी सजा

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. सुनील लहरी ने इस चोरी को शर्मनाक करार देते हुए दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है.

Advertisement
X
राम मंदिर में चोरी पर सुनील को आया गुस्सा (Photo: Social media)
राम मंदिर में चोरी पर सुनील को आया गुस्सा (Photo: Social media)

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के केस ने देश को हिलाकर रख दिया है. मामले की जांच तेजी से हो रही है. एसआईटी ने 8 आरोपियों को गिरफ्त में लिया है. देशभर में राम लला के चढ़ावे के साथ हेराफरी होने पर रोष है. रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस पूरे मैटर पर रिएक्ट किया है.

राम मंदिर में चोरी पर क्या बोले सुनील?
सुनील ने चढ़ावा चोरी को शर्मनाक करार देते हुए अपना पक्ष सामने रखा है. उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सुनील ने वीडियो शेयर कर कहा- राम राम, जय श्री राम या फिर जय सिया राम.. इन शब्दों से रोज किसी ना किसी ने हमें संबोधित किया. 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद राम लला जी के मंदिर का निर्माण हुआ. बड़ी धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई. सभी देशों ने उन भावनाओं को अनुभव किया. सब ये इमोशन देख भाव विभोर हो गए. उस राम मंदिर में करोड़ों की चोरी की गई.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

''इतनी नीच हरकत कोई करेगा, ऐसा सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा. श्रद्धालुओं की भावनाओं या विश्वास के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ है. मैं कानून और सरकार से विनती करूंगी कि जो भी इसके गुनहगार हैं उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ऐसा सजा हो जिससे उनकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखे. या जिस तरह गल्फ कंट्री और सऊदी में चोरी करने पर सजा मिलती है वैसी सजा दी जाए, जो दूसरों के लिए सबक हो. ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत ना करे.''

Advertisement

सुनील लहरी ने फैंस से इस मामले पर उनकी राय मांगी. कैप्शन में एक्टर ने लिखा- रामचन्द्र जी कह गये सिया से, ऐसा कलयुग आयेगा मेरे ही रक्षक,भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूट भावनाओं को आघात पहुंचाएगा. सुनील से पहले इस विवाद पर एक्टर मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया था. उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि ना ही चढ़ावा चढ़ेगा, ना ही घोटाला होगा. इसमें भगवान ज्यादा खुश रहेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement