scorecardresearch
 

अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में, ऑडियंस की होगी अग्निपरीक्षा

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट से पर्दा आखिरकार उठ गया. इसी के साथ अब अगस्त का महीना सिने लवर्स के लिए काफी एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला होगा. एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होगी.

Advertisement
X
अगस्त में रिलीज होगी बड़ी फिल्में (Photo: ITGD)
अगस्त में रिलीज होगी बड़ी फिल्में (Photo: ITGD)

फिल्मों के शौकीनों और सिनेमाप्रेमियों के लिए अगस्त 2026 का महीना बेहद रोमांचक और धमाकेदार होने वाला है. इस महीने थिएटर्स में एक के बाद एक कई बड़ी और मचअवेटेड फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में खड़ी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा. इस पूरे समीकरण को सबसे ज्यादा दिलचस्प बनाया है रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की रिलीज डेट के ऐलान ने. जैसे ही मेकर्स ने 'टॉक्सिक' की नई तारीख का पर्दा उठाया, बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.

दरअसल अगस्त के मध्य से लेकर महीने के अंत तक, बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने और टिकट खिड़की पर अपना दबदबा बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐसे में यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है कि इस जबरदस्त मुकाबले में कौन सी फिल्म बाजी मारेगी और बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन बनेगा.

दो बड़ी फिल्मों का मुकाबला
महीने की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार होने जा रही है. राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके ठीक एक हफ्ते बाद 14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे वाले वीकेंड का फायदा उठाने के लिए दो बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं. इसमें पहली फिल्म है आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और दूसरी है इमरान हाशमी की मचअवेटेड सीक्वल 'आवारापन2'. इन दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी समय से सुगबुगाहट बनी हुई थी. लंबे समय के बाद इस स्लॉट पर दो बड़ी हिंदी फिल्मों की कहानियों की सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

Advertisement

साउथ फिल्मों की बड़ी लाइनअप
अगस्त के महीने को खास बनाने में सिर्फ हिंदी फिल्में ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा ने भी अपनी कमर कस ली है. कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार बैठी हैं. 

- विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath and Sons): तमिल और तेलुगु भाषाओं में आ रही सुपरस्टार सूर्या की यह फिल्म भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिससे स्वतंत्रता दिवस का मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो जाएगा.
- आई एम गेम (Im Game): मलयालम सिनेमा के चहेते स्टार दुलकर सलमान की यह फिल्म 20 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी.
- खलीफा (Khalifa): पृथ्वीराज सुकुमारन की यह मलयालम फिल्म भी ठीक 20 अगस्त को ही रिलीज के लिए शेड्यूल है, जिससे केरल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भिड़ंत होगी.
- बेथलेहम कुडुम्बा यूनिट (Bethlehem Kudumba Unit): निविन पॉली स्टारर यह मलयालम फिल्म अगले ही दिन यानी 21 अगस्त को थिएटर्स में पहुंचेगी.
- The Paradise: एक्टर नानी की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' भी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. बीते दिन ही राघव जुयाल का किलर लुक रिवील किया गया था. माना जा रहा है कि ये फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी. हालांकि इसके पोस्टपोन की संभावना बनी हुई है.

Advertisement

'टॉक्सिक' की एंट्री से बदला माहौल
जैसे ही अगस्त का आखिरी हफ्ता करीब आएगा, बॉक्स ऑफिस की जंग अपने सबसे चरम स्तर पर पहुंच जाएगी. कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यश की इस फिल्म के आते ही बाकी फिल्मों के लिए स्क्रीन्स और दर्शकों को अपनी ओर खींचने की चुनौती बहुत बड़ी हो गई है, क्योंकि केजीएफ के बाद यश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं.

सिद्धार्थ और श्रद्धा की बड़ी दावेदारी
यश की 'टॉक्सिक' को कड़ी टक्कर देने के लिए ठीक दो दिन बाद, यानी 28 अगस्त को दो और बेहद चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में उतर रही हैं. इनमें पहली है श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म 'ईथा' (Eetha), जिसके लुक्स ने पहले ही सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर दिया है. वहीं, इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया स्टारर लोककथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म 'व्वन' (Vvan) भी रिलीज हो रही है. यानी अगस्त के आखिरी वीकेंड पर यश, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच एक त्रिकोणीय महामुकाबला देखने को मिलेगा, जो हालिया सिनेमाई इतिहास की सबसे बड़ी भिड़ंत साबित हो सकती है.

Advertisement

हालांकि अब देखना होगा कि क्या सभी फिल्में अपनी रिलीज डेट पर ही सिनेमाघरों में पहुंचती है या फिर कोई इसे पोस्टपोन करना ही ठीक समझेगा. आने वाले दिनों में ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement