scorecardresearch
 

'वैम्पायर है इम्तियाज अली', फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस के बीच क्यों बोले अनुराग कश्यप?

कुछ दिन पहले इम्तियाज अली ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसपर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने अपने खास दोस्त को बधाई देने के साथ थोड़ा ट्रोल भी कर डाला. एक यूजर के कमेंट पर अनुराग ने जबरदस्त जवाब दिया, जो काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
क्यों इम्तियाज को अनुराग ने कहा वैम्पायर? (Photo: Getty Images/ Instagram @imtiazaliofficial)
क्यों इम्तियाज को अनुराग ने कहा वैम्पायर? (Photo: Getty Images/ Instagram @imtiazaliofficial)

डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों हर तरफ से तारीफें बटोर रहे हैं. उनकी नई फिल्म मैं वापस आऊंगा को लोगों का प्यार मिल रहा है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ- सभी आर्टिस्ट्स के काम की जमकर तारीफ हो रही है. इम्तियाज की फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है. 

इम्तियाज अली के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी फिल्म मैं वापस आऊंगा की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए इम्तियाज की नई फिल्म को खूब सराहा था. कुछ दिन पहले डायरेक्टर का जन्मदिन भी था, जिसपर अनुराग ने एक खास पोस्ट भी लिखा था. 

इम्तियाज को किया ट्रोल?

अनुराग कश्यप ने इम्तियाज अली को विश करने के लिए उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर डाली. जिसके कैप्शन में उन्होंने अपने दिल की बात रखते हुए डायरेक्टर पर जमकर प्यार लुटाया. इम्तियाज ने भी अनुराग के प्यार को सराहा. लेकिन इस पोस्ट में एक और जबरदस्त चीज हुई, जो बाद में मीम मैटीरियल भी बना. 

दरअसल, अनुराग के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया था. यूजर को लगा कि जिस हिसाब से अनुराग ने इम्तियाज अली की फोटो शेयर की, उन्हें लगा कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे. इसपर डायरेक्टर ने बिना किसी हिचक लिखा- ये वैम्पायर है. ना मरेगा और ना बूढ़ा होगा. अनुराग के कमेंट पर हर कोई हंसता दिखा. कई लोगों ने उनके मजाकिया अंदाज को बेहद पसंद किया. 

Advertisement

सालों पुरानी दोस्ती

अनुराग कश्यप और इम्तियाज अली की दोस्ती काफी पुरानी मानी जाती है. दोनों कॉलेज-थिएटर के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं. इम्तियाज ने एक बार अनुराग की फिल्म ब्लैक फ्राइडे में भी एक्टिंग की थी. वहीं दोनों डायरेक्टर्स एक ही टीम के साथ अलग-अलग समय पर काम करते हैं, जिसकी जानकारी एक बार अनुराग कश्यप ने भी दी थी. 

अनुराग कश्यप भी कुछ वक्त पहले अपनी फिल्म बंदर लाए थे, जिसे क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया. मगर वो ऑडियंस के बीच उतना बज नहीं बना पाई. फिल्म ने अभी तक सिर्फ 4.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement