वॉर, पद्मावत जैसी फेमस फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका ने हाल ही में प्रॉस्टीट्यूशन पर अपनी राय रखी है. अनुप्रिया ने बताया कि वो वेश्यावृत्ति को सोशल सर्विस मानती हैं. एक्ट्रेस का कहना कि घर से सालों से दूर रह रहे आदमी की जरूरत को पूरा कर वो महिलाओं को सुरक्षित रखती हैं. उनके मुताबिक ये गलत नहीं है, लेकिन कई यूजर्स की राय उनसे अलग है.
अनुप्रिया के बेबाक बोल
अनुप्रिया ने प्रॉस्टीट्यूशन पर बेधड़क होकर अपनी राय दी और कहा कि- वेश्यावृत्ति ने कई महिलाओं को बचाया है. ये कुछ उन प्रोफेशन्स में से हैं जिनकी वजह से कई महिलाएं आज सड़कों पर खुलेआम चल सकती हैं. क्योंकि वो लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए हैं, और ये बहुत हद तक एक सोशल सर्विस की तरह है. यहां कई मर्द हैं, जो अपने परिवार से सालों से दूर रहते आ रहे हैं. 5-6 महीने हो या साल. कई बार ऐसे लोगों के लिए जरूरी हो जाता है कि वो भी महिला के टच को फील करें. इस दूरी और जिम्मेदारियों की व वो भी उस फिजिकल टच को मिस करते हैं.
फिल्मीज्ञान से बातचीत में अनुप्रिया ने साफतौर पर समझाया कि मर्द अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भटकने लगता है. ऐसे में वो महिलाएं उनका सहारा बनती हैं. वो बोलीं- क्योंकि ऐसी सर्विस मौजूद हैं तो ऐसे में वो औरतें हमारी मदद करती हैं कि हम सड़के पर सेफ्टी के साथ चल सकें. आप चाहें या ना चाहें पर किसी न किसी तरह ये मदद करता है.
हो गईं ट्रोल्स का शिकार
अनुप्रिया की बातों पर सोशल मीडिया दो भागों में बंट गया है. जहां एक बड़ी तादाद उनके सपोर्ट में आकर खड़ी हो गई है. और इसे अच्छी सोच बता रही है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि क्योंकि आप प्रॉब्लम को सॉल्व नहीं कर सकते तो उसे सोशल सर्विस बता दो. इसे प्रमोट नहीं किया जा सकता. आपको सोचना चाहिए कि कई लड़कियों को जबरदस्ती इस दलदल में फेंका जाता है.
वहीं कई यूजर्स ने कहा कि पुरुषों को ये समझना होगा कि महिलाओं को पाना आसान नहीं है. फीलिंग्स पैसों से नहीं खरीदी जा सकती. ऐसा कहना बहुत गलत मैसेज देता है.