scorecardresearch
 

गुजराती बहू बनेगी कपूर खानदान की लाडली, प्री-वेडिंग रस्म में दुल्हन सी सजी, बोली- बहुत भावुक पल था

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर संग शादी करने जा रही हैं. शादी से पहले माता की चौकी में उनका दुल्हन वाला लुक वायरल हो गया. फुलकारी दुपट्टे में सजी अंशुला ने इसे अपनी जड़ों से जुड़ा बेहद भावुक पल बताया.

Advertisement
X
शादी से पहले भावुक हुईं अंशुला कपूर (Photo: Instagram @anshulakapoor)
शादी से पहले भावुक हुईं अंशुला कपूर (Photo: Instagram @anshulakapoor)

बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं. अंशुला 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. शादी से पहले कपूर परिवार में जश्न का माहौल शुरू हो चुका है और इसकी झलक हाल ही में हुई माता की चौकी में देखने को मिली.

अंशुला का प्री-ब्राइडल लुक

माता की चौकी के खास मौके पर अंशुला कपूर किसी शाही दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने गोल्डन और सिल्वर टोन वाला बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लहंगा पहना था, जिसके साथ रंग-बिरंगा फुलकारी दुपट्टा उनके लुक की जान बन गया. हैवी जूलरी, मांग टीका और चेहरे की चमक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.

अंशुला ने अपने लुक के पीछे की खास वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि एक पंजाबी लड़की जिसकी शादी गुजराती फैमिली में होने जा रही है- के नाते वो अपनी शादी के जश्न में अपनी जड़ों को साथ लेकर चलना चाहती थीं. यही वजह थी कि उन्होंने माता की चौकी के लिए फुलकारी दुपट्टा चुना. अंशुला ने बताया कि फुलकारी पंजाबी संस्कृति में प्यार, आशीर्वाद और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और ये उनके लिए बेहद भावुक पल था.

Advertisement

उन्होंने अपने डिजाइनर्स और स्टाइलिंग टीम का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये आउटफिट उनकी उम्मीदों से भी ज्यादा खूबसूरत बना. अंशुला के मुताबिक, ऐसा लगा जैसे वो अपने घर और अपनी पहचान का एक हिस्सा अपने नए सफर में साथ लेकर जा रही हों.

मंगेतर संग भक्ति में रमीं अंशुला

इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अंशुला होने वाले पति रोहन ठक्कर के साथ भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं. दोनों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और परिवार के साथ खूब डांस और सेलिब्रेशन किया.

माता की चौकी में पूरा कपूर परिवार भी अंशुला की खुशी में डूबा नजर आया. परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस खास मौके का हिस्सा बने. हर तरफ शादी की तैयारियों और जश्न का माहौल देखने को मिला.

अब फैंस को 6 जुलाई का बेसब्री से इंतजार है, जब अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ऑफिशियली पति-पत्नी बनेंगे. फिलहाल शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोर रही हैं और अंशुला का ब्राइडल ग्लो हर किसी का दिल जीत रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement