scorecardresearch
 

अनन्या पांडे की कजिन ने अमेरिका में खरीदा आलीशान घर, डेढ़ साल बाद मिला सपनों महल

अलाना पांडे और उनके पति आइवर मैक्रे ने लॉस एंजिल्स में एक नया 5 बेडरूम वाला घर खरीदा है. लगभग डेढ़ साल की खोज के बाद, उन्होंने एक रेनोवेटेड घर पाया जिसे वे अपने अनुसार सजाएंगे.

Advertisement
X
अलाना पांडे ने खरीदा घर (PHOTO: Instagram @alannapanday)
अलाना पांडे ने खरीदा घर (PHOTO: Instagram @alannapanday)

अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो मॉडल-एक्ट्रेस होने के साथ-साथ व्लॉगर भी हैं. वो अपने सोशल मीडिया पर लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर किया करती हैं. अब उन्होंने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. अलाना और उनके पति आइवर मैक्रे ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में एक नया घर खरीना है. अलाना ने इंस्टाग्राम पर नए घर की झलक दिखाई है. 

अलाना ने खरीदा घर 
अलाना ने इंस्टाग्राम पर पति और बेटे के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें तीनों बेहद खुश नजर आए. वो लिखती हैं कि हम घर मालिक बन गए. लगभग डेढ़ साल तक LA में घर ढूंढने के बाद हमने आखिरकार वो परफेक्ट घर ढूंढ लिया, जो शुरू हुआ था "परफेक्ट" नया रेनोवेटेड घर ढूंढने की तलाश के रूप में, वो बदल गया इस एहसास में कि हमारा परफेक्ट घर तो अस्तित्व में ही नहीं था, क्योंकि हमने अभी तक उसे बनाया नहीं था. 

फिर हमें एक खूबसूरत 5 बेडरूम वाला घर मिला, जिसे बस थोड़ी सी मोहब्बत की जरूरत थी और बस वैसा ही हो गया, जैसा हमने सोचा था. हमारा रेनोवेशन, हमारा विजन. पिछले तीन महीने मुश्किल रहे, धूल भरे, ढेर सारे फैसलों से भरे, और हम तो अभी शुरू भी नहीं हुए. हम उत्साहित हैं कि आपको इस सफर पर ले चलें जब हम इस घर को अपने ड्रीम होम में बदलेंगे. नए आरंभ के लिए चीयर्स, एक ऐसी जगह जो आखिरकार परिवार के रूप में बढ़ने के लिए परफेक्ट हो. 

Advertisement

अलाना का नया घर बिल्कुल किसी राजा के महल की तरह दिख रहा है, जिसे पहली नजर में देखते ही लेने का मन कर आएगा. अलाना का परिवार और फैन्स उनकी नई सक्सेस से बेहद खुश हैं. हर कोई उन्हें घर की बधाई दे रहा है. उनकी पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने नए घर की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन काफी स्ट्रगल के बाद उन्हें उनका ड्रीम होम मिल गया है. 

कब हुई थी अलाना-आइवर की शादी
आइवर मैक्रे एक अमेरिकी फिल्म निर्देशक और फोटोग्राफर हैं. 16 मार्च 2023 को उन्होंने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों से अलाना से शादी की थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिवइन में रहे थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement