अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है. लेकिन इस उपाधि को पाने के लिए उन्होंने सालों स्ट्रगल किया है. एक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया था. उनके फिजीकल लुक्स पर भी कमेंट किए गए थे. अपने अपीयरेंस की वजह से उनके लिए काम पाना मुश्किल हो गया था.
अमिताभ बच्चन का खुलासा
क्विज शो में एक कंटेस्टेंट संग बात करते हुए बिग बी ने पुराने दिनों को याद किया. हुआ यूं कि कंटेस्टेंट ने अमिताभ के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और sideburns यानी कान के पास के बालों को लेकर सवाल किया. अपने स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए बिग बी बोले- शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों पर हमें बोलते थे. कहते थे हमारी हाईट लंबी है तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी. दूसरा ये कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है. उस कमी को पूरा करने के लिए मैंने बाल बढ़ाए. बालों को कनपट्टी तक उगाया जिससे चेहरा भरा हुआ सा लगे.
आज सबसे मजेदार बात ये है अमिताभ की यही लंबी हाइट और हेयरस्टाइल उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है. वो बात अलग है शुरुआती दिनों में इन्हीं चीजों को लेकर उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था.
बात करें बिग बी के करियर की तो, उन्होंने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी शुरुआती फिल्मों ने अच्छा बिजनेस नहीं किया था. ना ही अमिताभ को वो फेम मिल पाया, जिसकी हर कोई कल्पना करता है. फिर 1973 में आई मूवी जंजीर ने उनके करियर को ऐसा मोड़ दिया कि वो रातोंरात बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए. जंजीर के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इंडस्ट्री में उनकी एंग्री यंगमैन की इमेज बनी. उन्होंने दीवार, शोले, अमर अकबर एंथनी, डॉन जैसी फिल्मों में काम किया. इंडस्ट्री की सभी बड़ी हीरोइनों संग उन्होंने स्क्रीन शेयर किया.
अमिताभ जल्द 84 साल के होने वाले हैं. आज भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. बिग बी को फैंस इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 को होस्ट करते हुए देख रहे हैं. शो में वो अपने करियर से जुड़े किस्से अक्सर फैंस के साथ शेयर करते हैं.