scorecardresearch
 

आलिया भट्ट ने देखा 'रामायण' का टीजर, पति रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की हुईं दीवानी, बोलीं- अद्भुत

हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने वाला है. फैंस फिल्म की पहली झलक देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. आलिया को फिल्म का टीजर शानदार लगा है.

Advertisement
X
आलिया भट्ट ने रामायण का टीजर देखकर क्या कहा? (Photo: Instagram @aliaabhatt/Social Media)
आलिया भट्ट ने रामायण का टीजर देखकर क्या कहा? (Photo: Instagram @aliaabhatt/Social Media)

2 अप्रैल का दिन मूवी लवर्स के लिए बेहद खास है. रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने वाला है. इसमें उन्होंने भगवान राम का रोल प्ले किया है. फिल्म की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं. यूएस में इसका टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. इंटरनेशनल जनता ने इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया है.

आलिया ने की रणबीर की तारीफ
रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी मूवी का टीजर देख लिया है. एक्ट्रेस ने इसका रिव्यू किया है. उन्होंने पति रणबीर की तारीफों के पुल बांधे हैं. आलिया के मुताबिक, रामायण की पहली झलक इस दुनिया से परे है. सबने शानदार काम किया है. फैंस के साथ सोशल मीडिया इंट्रैक्शन में आलिया ने रामायण के टीजर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है. वो कहती हैं- रामायण यूनिट कल आ रही है. इसे रामा यूनिट भी कहते हैं. मैं इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं. तो आप भी इस मूवी को सपोर्ट करें.

फिर रणबीर की परफॉर्मेंस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा- ये सचमुच शानदार है. मुझे लगता है रणबीर ने शानदार काम किया है. मैं चाहती हूं आप लोग भी जल्द से जल्द ये टीजर देखें. ये दुनिया से परे है. फैंस आलिया का ये वीडियो देखकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा- आलिया हमेशा ही रणबीर कपूर की फैनगर्ल रही हैं. दूसरे ने कहा- आलिया सपोर्टिव वाइफ हैं. मुझे पूरी उम्मीद है ये मूवी सुपर डुपर हिट जाएगी. रणवीर बड़ी ब्लॉकबस्टर डिजर्व करते हैं. यूजर ने कहा- हसबैंड-वाइफ गोल्स. दूसरे ने कहा- बीवी हो तो ऐसी.

Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, टीजर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल की झलक देखने को मिलेगी. इससे पहले 3 जुलाई 2025 को रामायण की 3 मिनट की झलक मेकर्स ने शेयर की थी. उसे देखकर फैंस क्रेजी हो गए थे. 

रामायण फिल्म की बात करें, तो इसे नितेश तिवारी ने बनाया है. रणबीर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश नजर आएंगे. लेजेंडरी कंपोजर एआर रहमान और हंस जिमर ने इसका म्यूजिक दिया है. फिल्म इसी साल अक्टूबर में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. रामायण दो पार्ट्स में बनी है. फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 दीवाली में आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement