scorecardresearch
 

फ्रेंच फिल्म से कॉपी किया गया, आलिया भट्ट की 'अल्फा' का सीन? लोगों ने कहा 'कॉपी पेस्ट'

'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट और बॉबी देओल का जो रेस्टोरेंट वाला धमाकेदार ओपनिंग सीक्वेंस दिखाया गया है, सोशल मीडिया पर फैंस ने उसे 1990 की आइकॉनिक फ्रेंच-हॉलीवुड एक्शन क्लासिक La Femme Nikita की हूबहू नकल बताया है. एक्स पर दोनों फिल्मों के सीन्स की तुलना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
'अल्फा' में फ्रेंच फिल्म की कॉपी है आलिया का सीन? (Photo: Screengrab/ IMDB)
'अल्फा' में फ्रेंच फिल्म की कॉपी है आलिया का सीन? (Photo: Screengrab/ IMDB)

यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स से आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का पहला टीज़र आउट हो चुका है. बुधवार को आए इस टीज़र में आलिया एक खतरनाक सीक्रेट एजेंट के रोल में हैं और 'बाबा' बॉबी देओल उनके मेंटॉर (गुरु) का किरदार निभा रहे हैं. टीज़र का ओपनिंग सीक्वेंस बताता है कि बॉबी ने बचपन से ही आलिया को एक खतरनाक एजेंट बनने की कड़ी ट्रेनिंग दी है.

इस सीक्वेंस का अंत टीज़र के लास्ट सीन के साथ होता है, जिसमें आलिया एक मर्डर को अंजाम देती हैं. लेकिन टीज़र आने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका पूरा एक्स-रे करना शुरू कर दिया. दावों के मुताबिक, अल्फा के टीज़र में दिखा आलिया और बॉबी का यह सीन, आइकॉनिक फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म La Femme Nikita (1990) के एक सीक्वेंस से हूबहू मेल खाता है.

फ्रेंच फिल्म से पूरी तरह कॉपी है 'अल्फा' में आलिया का सीन?

अल्फा के टीज़र की शुरुआत में बॉबी देओल, आलिया के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आते हैं. आलिया को लगता है कि उन्हें अपने 18वें बर्थडे की शानदार ट्रीट मिल रही है. लेकिन जैसे ही वो सामने पड़ा गिफ्ट बॉक्स खोलती हैं, तो उसमें से होटल के एक कमरे का एक्सेस कार्ड निकलता है. बॉबी कहते हैं कि अब उन्हें वो काम करना है जिसकी ट्रेनिंग उन्हें बचपन से दी गई है— यानी अपने पहले टारगेट की हत्या. टीज़र के आखिरी सीन में आलिया अपने उस टारगेट को मार गिराती हैं.

Advertisement

अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक यूजर ने अल्फा के इस टीज़र के साथ ही 90 के दशक की मशहूर फिल्म La Femme Nikita का एक सीन भी शेयर कर दिया है. दोनों फिल्मों के लीड फीमेल किरदारों के ये सीक्वेंस वाकई एक जैसे हैं.

La Femme Nikita में भी एक ट्रेन्ड फीमेल एजेंट और उसका मेंटॉर इसी तरह एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं. लड़की के सामने उसका मेंटॉर एक बर्थडे गिफ्ट रखता है जिसे देखकर वो खुश हो जाती है. मगर जब वो गिफ्ट खोलती है तो उसमें एक लोडेड गन निकलती है— उसे एक वीआईपी आदमी की हत्या का पहला टास्क दिया गया है.

फर्क सिर्फ इतना सा है...

अल्फा और La Femme Nikita के इन दोनों सीन्स में फर्क सिर्फ इतना है कि अल्फा में आलिया को रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल के कमरे में जाकर हत्या करनी है, जबकि La Femme Nikita में ये मर्डर रेस्टोरेंट के अंदर ही होता है. 

दोनों सीन्स का कंपैरिजन वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'ओपनिंग सीन ल्यूक बेसां (Luc Besson) की एक्शन क्लासिक La Femme Nikita से 90% कॉपी किया गया है.' इस पोस्ट के वायरल होते ही कई यूजर्स ने 'शॉकिंग' इमोजी के साथ कमेंट्स किए, जबकि कई लोगों ने इसे सीधे तौर पर 'कॉपी-पेस्ट' फॉर्मूला बताया है.

Advertisement

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पिछली कुछ फिल्मों जैसे टाइगर 3 और वॉर 2 को जनता से काफी फीका रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में मेकर्स के लिए अल्फा बेहद महत्वपूर्ण है. चूंकि यह इस यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है, इसलिए इस पर जनता की नजरें काफी पैनी हैं. अब देखना यह है कि 3 जुलाई को अल्फा थिएटर्स में क्या कमाल दिखा पाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement