scorecardresearch
 

रवीना भूल गईं अक्षय का धोखा? 22 साल बाद कैसे साथ किया काम, अहमद खान ने बताया

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. फिल्म में दोनों की सालों बाद रीयूनियन ने दर्शकों का दिल जीत लिया. अहमद खान ने बताया कि आखिर अक्षय-रवीना कैसे मिले.

Advertisement
X
फिर साथ आए रवीना-अक्षय (Photo: Screengrab)
फिर साथ आए रवीना-अक्षय (Photo: Screengrab)

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म में अक्षय के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे कई बड़े कलाकार ने अपनी एक्टिंग से दिल जीता. सालों बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन को बड़े पर्दे पर देखकर फैन्स का दिल खुश हो गया. आइए जानते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान, अक्षय और रवीना को साथ लाने में कैसे सफल हुए. 

सालों बाद कैसे साथ आए रवीना-अक्षय  
अक्षय कुमार और रवीना टंडन के रिलेशनशिप का सच किसी से छिपा नहीं है. ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था. सालों बाद अक्षय और रवीना को बड़े पर्दे पर साथ देखकर फैन्स हैरान थे. ये कमाल अहमद खान की वजह से हुआ. हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में अहमद खान ने इस रीयूनियन पर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म में एक गांव की महिला का रोल था, जिसके लिए उनके दिमाग में सिर्फ रवीना टंडन का नाम था. अक्षय कुमार शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा थे. 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अहमद खान ने बताया कि फिल्म में एक दमदार गांव की महिला का किरदार था, जिसके लिए उनके दिमाग में सिर्फ रवीना टंडन का नाम था. अहमद ने कहा, अक्षय कुमार शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा थे. मैंने रवीना से कहा कि आप और अक्षय इतने सालों से साथ नहीं आए हैं, और दोनों मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं. उन्होंने सोचा कि अब सब इतना आगे बढ़ चुके हैं कि कभी ना कभी तो साथ काम करना ही होगा. यानी पब्लिक के लिए और उनकी खुशी के लिए उन्होंने किया. हां जो कुछ भी किया गया वो फिल्म के कॉन्टेक्स्ट में था और ऑडियंस ने अपनी तरफ से उसका अपना मतलब निकाला. 

Advertisement

अहमद खान ने कहा कि फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकारों को दिखाना भी बड़ी चुनौती थी. किसी को भी केवल दिखावा ना लगे, या किसी को फैला हुआ महसूस न हो. मैंने किसी को अलग सीन नहीं दिया. हर सीन में लगभग सभी लोग उसी स्थिति पर रिएक्ट कर रहे थे, ताकि कोई भी छूट ना जाए. 

आपने वेलकम टू द जंगल देखी?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement