अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं. उनका घर किसी महल से कम नहीं है. ट्विंकल अक्सर अपने घर से तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को अपने ड्रीम हाउस की झलक दिखाती हैं. अब ट्विंकल ने फैंस को अपने घर का फेवरेट कॉर्नर दिखाया है.
कैसा है ट्विंकल का घर?
ट्विंकल ने अपने आलीशन घर की झलक दिखाई. उनके घर में बड़ा सा गार्डन और काफी बड़ी बालकनी भी है. बालकनी में खास सीटिंग एरिया बना है और एक बड़ा सा झूला भी लगा है. घर की बालकनी ही ट्विंकल का फेवरेट कोना है. ट्विंकल ने पोस्ट में अपनी बालकनी का टूर देकर फैंस को बताया कि वो ज्यादातर वक्त यहीं बिताती हैं. यहीं बैठकर वो काम करती हैं. म्यूजिक सुनती हैं और परिवार से भी यहीं से बातचीत करती हैं.
ट्विंकल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- यह काम करने, सुस्ताने, अपने डॉग्स और दुनिया को निहारने, म्यूजिक सुनने, परिवार के साथ बातचीत करने और सबसे अहम बात दिन में सपने देखने के लिए मेरी फेवरेट जगह है. मैं अपना बेडरूम छोड़ सकती हूं, लेकिन अपनी बालकनी कभी नहीं छोड़ सकती.
फैंस हुए फिदा
ट्विंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनके घर का दीदार करना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फैंस कमेंट सेक्शन में खूब सारे कमेंट्स करके अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा- जन्नत. दूसरे ने लिखा- बालकनी और झूला मेरे फेवरेट हैं. अन्य यूजर ने लिखा- आपका झूला काफी शानदार है.
ट्विंकल खन्ना के पोस्ट सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल रहते हैं. वो भले ही फिल्मों से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी रचाई थी. इस शादी से कपल के 2 बच्चे हैं, बेटी नितारा और बेटा आरव. शादी के सालों बाद भी कपल खुशहाल जिंदगी जी रहा है.