scorecardresearch
 

'उनकी सीख आज भी याद', शाहरुख की वो बात जो अभिषेक बच्चन के लिए बनी गुरु मंत्र

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन अपकमिंग फिल्म किंग में साथ नजर आने वाले हैं. इस बीच अभिषेक बच्चन ने शाहरुख को लेकर बड़ी बात कही है.

Advertisement
X
अभिषेक बच्चन ने क्या कहा? (Photo: Screengrab)
अभिषेक बच्चन ने क्या कहा? (Photo: Screengrab)

महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का कहना है कि शाहरुख खान ने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है और किंग खान सालों से उन्हें गाइड करते रहे हैं.

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'किंग' से पहले शाहरुख खान की दी हुई एक सलाह को याद किया, जो उन्हें एक्टर बनने से पहले मिली थी. जूनियर बच्चन ने कहा कि शाहरुख खान का सीधा-सादा नजरिया यह था कि एक एक्टर को उस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्म मानना ​​चाहिए जिस पर वह अभी काम कर रहा है.

बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए, 'अभिषेक ने उन दिनों को याद किया, जब वे रविवार को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के घर पर क्रिकेट खेलते थे. उनके साथ उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर भी होते थे. उस समय शाहरुख खान भी वहां मौजूद रहते थे. अभिषेक उन्हें ग्रुप के 'बड़े भाई' के तौर पर याद करते हैं.

शाहरुख खान पर क्या कहा?

अभिषेक ने कहा कि शाहरुख के साथ उनका रिश्ता हमेशा मजबूत रहा है और उन्होंने अपने पूरे करियर में उन्हें सपोर्ट किया है. उन्होंने खान के उनके करियर में योगदान के बारे में बात करते हुए कहा, 'उन्होंने कई बार सचमुच मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली है, जिसमें 'किंग' फिल्म भी शामिल है.'

Advertisement

अभिषेक ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले शाहरुख के साथ हुई एक बातचीत को भी याद किया. उन्होंने शाहरुख से पूछा था कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है? SRK ने जवाब दिया, 'मेरी पसंदीदा फिल्म वह है जिस पर मैं अभी काम कर रहा हूं. क्योंकि अगर वह मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे क्यों कर रहा हूं? इसलिए, मैं अभी जो कर रहा हूं, वही मेरी पसंदीदा फिल्म होनी चाहिए. जो हो चुका है, वह बीत चुका है. मैं उसके बारे में नहीं सोचता. अभी 'किंग' ही मेरी पसंदीदा फिल्म है.'

यह सलाह अभिषेक के मन में बस गई है और आज भी उनके काम करने के नजरिए पर असर डालती है.

कब रिलीज होगी किंग ?

वहीं, 'किंग' फिल्म का डायरेक्श सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसे गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सिद्धार्थ और ममता आनंद की मार्फ्लिक्स पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही हैं. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी नजर आएंगी, जो इस फिल्म से थियेटर में अपना डेब्यू करेंगी. वह एक युवा ट्रेनी का किरदार निभा रही हैं, जिसे शाहरुख का किरदार ट्रेनिंग देता है.

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं. हाल की रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि करीना कपूर खान इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ एक डांस नंबर के लिए फिर से साथ आ सकती हैं. 'किंग' फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Advertisement

अभिषेक को आखिरी बार ZEE5 पर मधुमिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालिधर लापता' में देखा गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement