scorecardresearch
 

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

Advertisement
X
चर्चा में इमरान खान का बयान  (Photo: Instagram @imrankhan Social Media)
चर्चा में इमरान खान का बयान (Photo: Instagram @imrankhan Social Media)

इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक्शन पैक्ड फिल्में तहलका मचा रही हैं. धुरंधर और एनिमल को लेकर फैंस ने जबरदस्त क्रेज दिखाया है. धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 ने भी सूने पड़े थिएटर्स को फिर से आबाद कर दिया है. कई फिल्मी सितारे भी धुरंधर-2 की सक्सेस से खुश हैं. लेकिन इसी बीच एक्शन पैक्ड फिल्म को लेकर आमिर खान के भांजे इमरान खान के कमेंट ने लोगों को हैरान कर दिया है. 

इमरान ने रणवीर-रणबीर पर किया वार?

दरअसल, इमरान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा. इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए महिलाओं के प्रति नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्मों की निंदा की. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि इमरान खान ने रणबीर कपूर की एनिमल और रणवीर सिंह की धुरंधर पर तंज कसा है. 

सेशन के दौरान एक फैन ने इमरान खान से अपील करते हुए कहा- प्लीज माचो रोल्स में खुद को ना ढालें, जो इस समय काफी ट्रेंड में हैं. फैन की इस रिक्वेस्ट पर इमरान खान ने जवाब दिया- हां, मुझे खून से लथपथ, बालों वाले, गुस्सैल आदमी का किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्मों को भरपूर रिप्रेजेंटेशन मिला है. हालांकि, इमरान ने रणबीर या रणवीर का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इमरान ने दोनों स्टार्स की फिल्मों पर ताना मारा है. 

Advertisement

 

एक दूसरे यूजर ने इमरान से कहा- आप उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक रहे हैं, जिन्होंने एक 'अच्छे आदमी' को शांत, काइंड और भावनात्मक रूप से समझदार दिखाया. लेकिन अब बॉलीवुड के कई मैनस्ट्रीम हीरो लाउड, एग्रेसिव नजर आते हैं. वो अक्सर हिंसा या महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार को ग्लोरिफाई करते हैं. एक एक्टर के रूप में आप इस बदलाव को कैसे देखते हैं? क्या आपको लगता है कि यह सिर्फ एक दौर है या कहानी कहने के तरीके में एक गहरा बदलाव है? और क्या आपको लगता है कि ग्राउंडेड, सेंसिटिव मेल किरदारों की वापसी की गुंजाइश है?

फैन की इस बात पर इमरान खान ने जवाब दिया- मैंने भी इस ट्रेंड को नोटिस किया है. जिस तरह से ये फिल्में इमोशनली इमैच्योर मर्दों के हिंसक बर्ताव को बढ़ावा देती हैं, उससे मैं भी डिस्टर्ब हूं. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हिंसा और टॉक्सिसिटी को दर्शाना और उसे सही ठहराने में बहुत बड़ा अंतर है. मुझे लगता है कि लोग बिना सोचे-समझे एक ट्रेंड का पीछा कर रहे हैं. मेरी अंतरात्मा मुझे ऐसी किसी कहानी का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं देती है, जिसे मैं सही नहीं मानता. 

 वैसे, इमरान खान की इस बात से आप कितना सहमत हैं?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement