scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ग्लैमरस है ‘हनुमान अंश’ की रामबेटी! 'नीम करोली बाबा' की पत्नी बन मचाई धूम, कौन हैं पूर्णिमा तिवारी?

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 1/10

चमत्कार कहें या टीम की मेहनत, पर हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. एक करोड़ 80 लाख को बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दस गुना ज्यादा की कमाई कर डाली है.

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 2/10

हनुमान अंश फिल्म की खूब तारीफ हो रही है, वहीं इसकी स्टार कास्ट की भी खूब सराहना की जा रही है. फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है तो वहीं उनकी पत्नी के किरदार में पूर्णिमा तिवारी नजर आ रही हैं. 

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 3/10

शोभिनव तो फैंस के दिलों में बस ही चुके हैं, वहीं पुर्णिमा भी सबकी चहेती बनकर उभर रही हैं. अब लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पूर्णिमा कौन हैं?

Advertisement
कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 4/10

‘हनुमान अंश’ में पूर्णिमा तिवारी रामबेटी शर्मा का किरदार निभा रही हैं. रामबेटी, नीब करोरी बाबा की पत्नी थीं. फिल्म में उनके किरदार की कहानी बाबा के जीवन के शुरुआती दौर से शुरू होती है, जब वह पूरी तरह आध्यात्मिक रास्ते पर नहीं आए थे. 

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 5/10

पूर्णिमा तिवारी टीवी एक्ट्रेस रही हैं. वो इस फिल्म से पहले कुछ टीवी शोज और वेब सीरीज में दिख चुकी हैं. वो एकता कपूर का शो प्यार की राहें कर चुकी हैं. 

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 6/10

इसके अलावा पूर्णिमा ने गुम है किसी के प्यार में और चूना जैसे शोज में भी काम किया है. इसके अलावा पूर्णिमा लकीरें, हुड़दंग और रात अकेली है जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही चुकी हैं. 

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 7/10

पूर्णिमा ने पर्दे पर भले ही ज्यादातर पारंपरिक और संस्कारी किरदार निभाए हों लेकिन असल जिंदगी में वो काफी ग्लैमरस हैं. उनके इंस्टाग्राम पर इसकी झलक मिलती है. 

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 8/10

पूर्णिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उन्हें इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अपने बायो में हनुमान अंश फिल्म को करने पर आभार जताया है. 
 

कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 9/10

फिल्म में पूर्णिमा एक इमोशनल एंगल जोड़ती हैं. हालांकि उनका प्रेजेंस देख पहचानना मुश्किल है कि ये वही रामबेटी उर्फ पूर्णिमा हैं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन चौंका देने वाला है.

Advertisement
कौन हैं हनुमान अंश की पूर्णिमा तिवारी?
  • 10/10

All Photos: Instagram @ tiwari_purnima

Advertisement
Advertisement