बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं. अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. दोनों की शादी का जश्न माता की चौकी के साथ शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं कि अंशुला क्या करती हैं.
अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की बहन हैं. अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर की बहन भी हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे नामी कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद भी अंशुला ने अपने भाई-बहनों की तरह एक्टिंग में कदम नहीं रखा. शोबिज की चकाचौंध से अंशुला दूर रहती हैं.
फिल्मों से दूर उन्होंने अपने लिए एक अलग रास्ता चुना. वो एक इंफ्लुएंसर और कंटेंट प्रोड्यूसर बनीं. वो फील्ड में तगड़ी कमाई करती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी कमाई होती है.
अंशुला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं. वो फैशन, फिटनेस, मेंटल हेल्थ और सेल्फ कॉन्फिडेंस को लेकर कंटेंट बनाती हैं.
अंशुला की सच्चाई और ईमानदारी लोगों के दिल को छू लेती है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. पिछले साल अंशुला 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं. उनके गेम को काफी पसंद किया गया था.
जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क में वेकेशन के दौरान अंशुला को रोहन ने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था. रोहन ने अंशुला को सगाई की अंगूठी भी पहनाई थी. इसके बाद पूरे कपूर खानदान ने मिलकर अंशुला और रोहन की सगाई का ट्रेडिशनल अंदाज में जश्न मनाया था.
बता दें कि अंशुला अपने भाई अर्जुन और पिता बोनी कपूर के काफी क्लोज हैं. अंशुला की शादी को लेकर बोनी और अर्जुन काफी खुश और एक्साइटेड हैं.
(All Photo: Instagram @anshulakapoor)