scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिजनेसमैन की पत्नी हैं हिना खान, मुंबई में करोड़ों के घर की मालकिन, अंदर से दिखता है ऐसा

हिना खान हाउस
  • 1/11

हिना खान टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हिना ने ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाई. 
 

हिना खान हाउस
  • 2/11

सालों की मेहनत के बाद हिना ने ना सिर्फ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई, बल्कि शोहरत और दौलत भी कमाई. आज एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं. 

हिना खान हाउस
  • 3/11

मुंबई में हिना का लैविश घर है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है. एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाती रहती हैं. 

Advertisement
हिना खान हाउस
  • 4/11

 हिना का लिविंग रूम सबसे वेलकमिंग कमरों में से एक है. इसे लग्जरी और एलिगेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यहां आरामदेह सिटिंग सिस्टम क्लासीफर्नीचर, आर्टिस्टिक पेंटिंग्स और कई ऐसे आइटम हैं, जो कमरे को खास बनाते हैं. 
 

हिना खान हाउस
  • 5/11

घर की सबसे खास बातों में से एक हैं शानदार सिटी व्यू. बड़ी खिड़कियों से मुंबई के स्काईलाइन का सुंदर नजारा दिखता है. दिन में यहां जीवन की हलचल दिखाई देती है और रात में शहर की जगमगाती लाइटें बेहद खूबसूरत लगती हैं. 

हिना खान हाउस
  • 6/11

हिना के घर का डाइनिंग एरिया क्लास और एलिगेंस से भरा हुआ है. स्टाइलिश डाइनिंग टेबल, टेबल रनर, फ्रेश फूल और मैचिंग टेबलवेयर यहां को एक फाइन-डाइनिंग जैसा माहौल देते हैं. पास की खिड़कियों से नरम रोशनी आती है, जो इस कमरे की खूबसूरती बढ़ाती है.
 

हिना खान हाउस
  • 7/11

हिना के घर की हर चीज ऐसी लगती है मानो बड़े ध्यान से डिजाइन की गई हो और फोटो-रेडी हो. घर में टेक्सचर वॉल्स, आकर्षक डेकोर आइटम, आर्ट पीस, स्टाइलिश फर्नीचर और अलग-अलग सजावटी चीजें हैं, जो अपार्टमेंट को यूनिक बनाती हैं. 
 

हिना खान हाउस
  • 8/11

एक्ट्रेस का वैनिटी रूम किसी सेलेब्रिटी के ड्रेसिंग रूम जैसा लगता है. वैनिटी रूम में बड़ा आईना और चारों ओर ब्राइट बल्ब लगे होते हैं, जो मेकअप और फोटोशूट के लिए परफेक्ट हैं.
 

हिना खान हाउस
  • 9/11

हिना के घर का बाथ एरिया भी काफी रॉयल है. इसमें एक व्हाइट कलर का बड़ा सा बाथटब है, जहां वो ग्लैमर फोटोशूट भी करवा चुकी हैं.
 

Advertisement
हिना खान हाउस
  • 10/11

एक्ट्रेस का किचन भी काफी खूबसूरत हैं, जहां हर किसी का खाना बनाने और खाने का मन करेगा. किचन को सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते डिजाइन किया गया है. 

हिना खान हाउस
  • 11/11

All Photos: Screengrab 

Advertisement
Advertisement