'वेलकम टू द जंगल' को सिनमाघरों में धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. मूवी को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. अहमद फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से खुश हैं.
फिल्म के बज के बीच फराह खान ने अहमद खान के घर का टूर दिया है. डायरेक्टर का लैविश घर देख फराह खान के होश उड़ गए.
अहमद की खूबसूरत पत्नी सायरा से फराह ने मिलवाया. वो उनकी मूवीज में मॉडलिंग कर चुकी हैं. फराह को उनका घर बेहद खूबसूरत लगा.
लिविंग रूम को बड़ी और लैविश एमएफ हुसैन की हॉर्स पेंटिंग्स से सजाया गया है. ये पेंटिंग अहमद को उनकी पत्नी ने गिफ्ट किए हैं. अहमद ने कहा कि ये पेंटिंग्स घर से महंगी बिकेंगी.
फराह ने अहमद की लाइफस्टाइल और आलीशान घर को देखकर कहा कि कैसे उन्होंने कोरियोग्राफी से इतना पैसा बना लिया.
अहमद ने बताया कि डायरेक्शन से उन्होंने पैसा कमाया है. वहीं फराह खान ने कहा कि उन्होंने यूट्यूब से पैसा कमाया है.
अहमद के घर पर इटली के फेमस लग्जरी ब्रांड वर्साचे का सोफा, टेबल, कारपेट, वॉलपेपर, सीलिंग लगा है. डायरेक्टर की रईसी के फराह ने मजे लिए.
अहमद के पास लग्जरी कार बैटमोबाइल है. इसकी झलक फराह ने देखी. इस कार की कीमत 12 करोड़ के आसपास है.
सायरा ने अपना लग्जरी क्लोजेट दिखाया. उनके पास वर्साचे और दूसरे महंगे ब्रैंड्स के बैग्स, बूट्स, सैंडल्स की भरमार है.