scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

कृष्ण के लिए त्यागा लग्जरी विला, सेलेब्रिटी ज्योतिषी ने घर में बनवाया वृंदावन का निधि वन, तोते के लिए लैविश रूम

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 1/12

सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर त्रिशला चतुर्वेदी ने अपने घर का टूर दिया है. उनका लैविश विला है, जिसका एक-एक कोना उन्होंने खुद से डिजाइन कराया है.
 

Photo: Instagram @chaturveditrishla
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 2/12

त्रिशला कृष्ण की भक्त हैं. वो ठाकुरजी की सेवा करती हैं. इसलिए उन्होंने अपने आलीशान घर का हर एक कोना, हर दीवार ठाकुर जी को मोहित करने वाली बनवाई है.
 

Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 3/12

लेकिन इतना लैविश घर होते हुए भी वो छोटे से फ्लैट में रहती हैं. ये त्याग उन्होंने अपने आराध्या ठाकुर जी की खातिर किया है.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 4/12

त्रिशला ने व्लॉग में बताया कि उनके ठाकुर इस बड़े घर में नहीं आते. वो कहती हैं- ऐसा मकान होते हुए भी मैं बहुत छोटे से फ्लैट में रहती हूं. क्योंकि मेरे ठाकुर जी वहां रहते हैं.
 

Photo: Instagram @chaturveditrishla
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 5/12

''ये घर मैंने बहुत प्यार से बनाया था. मेरी बहुत इच्छा थी कि ठाकुर जी यहां आएं. लेकिन वो नहीं आएं. मेरे सखा यहां पर रहते हैं, इसलिए मैं इस घर में आती जाती रहती हूं.''


Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 6/12

''लेकिन मेरे ठाकुर जी इस घर में नहीं आते. मैं उन्हें मिन्नतें करके इस घर में लाती हूं 1-2 घंटों के लिए. ये उनके लिए मेरी भक्ति, मेरा त्याग है जो मैं सब कुछ होते हुए भी वहां रहती हूं, जहां मेरे ठाकुर जी रहना चाहते हैं.''
 

Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 7/12

त्रिशला ने कहा कि लग्जरी मिलनी आसान होती है. लेकिन उसे त्यागना नहीं. मेरा ये खुलासा उन लोगों के लिए तमाचा है जो मेरी ठाकुर भक्ति का मजाक उड़ाते हैं.
 

Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 8/12

इस घर की एंट्रेस में दो बड़े हाथियों का स्टैच्यू है. उसके बगल में 2 मोर के स्टैच्यू हैं. एक पानी का झरना है. मेन डोर के बाहर बड़ी सी घंटी लगी है. घर के अंदर घुसते ही निधि वन बना है.
 

Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 9/12

त्रिशला ने बताया कि उन्होंने ठाकुर जी का धाम बना रखा है. राधा कृष्ण की बड़ी सी मूर्ति लगी है. बंदर, हिरण, खरगोश, कछुआ निधि वन में बनाए हैं. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 10/12

त्रिशला ने पूरी कोशिश की है वो  वृंदावन के निधि वन को हूबहू रीक्रिएट करें. निधि वन के बगल में मंदिर है. वहां ठाकुर जी का रथ रखा है. चूल्हा रखा है. एक अलग किचन है, जहां सिर्फ ठाकुर जी का भोग बनता है.
 

Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 11/12

दीवारों पर नेचर, फूल, गाय के वॉलपेपर लगे हैं. एक स्टोर रूम, 2 ऑफिस, एडिटिंग, खूबसूरत लिविंग रूम है. तीनों फ्लोर पर ठाकुर जी की झलक दिखती है. 
 

Photo: Screengrab
 

 त्रिशला चतुर्वेदी
  • 12/12

घर में लिफ्ट लगी है. ग्राउंड फ्लोर पर एक आलीशान रूम तोते के लिए बनाया गया है. वहां एक बड़े से पिंजरे में तोता रखा है. जिसे त्रिशला प्यार से मिट्ठू कहती हैं. 


Photo: Screengrab
 

Advertisement
Advertisement