मुंबई में बीती शाम 12 मार्च को फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा और उनके पति अभिषेक का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री से लगभग सभी बड़े सितारे शामिल हुए.
Photo: Yogen Shah
सूरज बड़जात्या की फिल्मों में 'प्रेम' बने सुपरस्टार सलमान खान अपने खास दोस्त की बेटी के रिसेप्शन में स्वैग वाली एंट्री के साथ पहुंचे. दोनों ने एक साथ कई आइकॉनिक फिल्में बॉलीवुड को दीं, ऐसे में सलमान भी सूरज के इस खास मौके पर खुशी-खुशी पहुंचे.
Photo: Yogen Shah
बॉलीवुड की अदाकारा रेखा अपना आशीर्वाद देने रिसेप्शन में पहुंची जहां उनके रॉयल लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. गोल्डन साड़ी में उनका लुक बेहद शानदार था.
Photo: Yogen Shah
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद के साथ इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल हुए. इस मौके पर उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी.
Photo: Yogen Shah
इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी पहुंचीं. रानी के लिए पिछला कुछ वक्त काफी अच्छा बीता है क्योंकि उनकी लास्ट फिल्म 'मर्दानी 3' लोगों को बेहद पसंद आई थी.
Photo: Yogen Shah
'तारक मेहता' के जेठालाल उर्फ एक्टर दिलीप जोशी भी सूरज बड़जात्या की खुशी में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने डायरेक्टर की कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए हुए हैं, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है.
Photo: Yogen Shah
तब्बू ने सूरज बड़जात्या की एक फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की थी, जिसे काफी प्यार मिला था. ऐसे में वो भी डायरेक्टर की बेटी के ग्रैंड रिसेप्शन इवेंट में पहुंची, जहां वो बेहद खूबसूरत दिखीं.
Photo: Yogen Shah
फिल्म 'छावा' के बाद सक्सेस की सीढ़ी चढ़ रहे विक्की कौशल भी अपने पिता शाम कौशल के साथ रिसेप्शन पार्टी में नजर आए. विक्की के पिता ने सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म 'ऊंचाई' के दौरान काम किया था, जिसमें वो बतौर एक्शन डायरेक्टर थे.
Photo: Yogen Shah
जैकी श्रॉफ भी ईशा बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन में अपने चर्चित अंदाज में पहुंचे. उनके हाथ में पौधा नजर आया, जिसे वो बतौर गिफ्ट की तरह नई जोड़ी को देने आए थे.
Photo: Yogen Shah