scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Vijay Rashmika Reception: अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक, विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें Photos

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 1/13

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे. आज यानी 4 मार्च को हैदराबाद में इस कपल का रिसेप्शन है. इस मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार नजर आए. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 2/13

मेगास्टार चिरंजीवी ने रिसेप्शन के लिए क्लासिक डार्क ब्लू सूट और फॉर्मल चश्मे के साथ अपना ग्रेसफुल अंदाज दिखाया. इस दौरान एक्टर को काफी खुश देखा गया. (Photo: Yogen Shah)
 

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 3/13

एक्टर नागार्जुन अपने परिवार के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचे.  नागार्जुन प्रिंटेड शर्ट और ब्लेजर में दिखे. वहीं नागा चैतन्य ने ग्रे सूट और अमला ने स्काई ब्लू साड़ी में अपनी सादगी से दिल जीत लिया.(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 4/13

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती ने भी इस इवेंट में शिरकत की. वेंकटेश ने वाइट टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेज़र के साथ कूल और सेमी-फॉर्मल लुक कैरी किया.(Photo: Yogen Shah)
 

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 5/13

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार कैजुअल वाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट में दिखे, जबकि उनकी पत्नी पिंक शाइनी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 6/13

'अयप्पा दीक्षा' के चलते राम चरण पारंपरिक काले पहनावे और चश्मे के साथ बेहद प्रभावशाली लुक में पहुंचे. उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 7/13

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने फ्लोरल प्रिंटेड नेहरू जैकेट और धारीदार कुर्ते के साथ एक यूनिक एथनिक लुक पेश किया. उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 8/13

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा फंक्शन हो और करण जौहर वहां ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. करण जौहर ने अपने खास अंदाज में आइवरी वाइट बंदगला शेरवानी और ब्लैक ट्राउज़र पहनकर महफिल में रौनक बढ़ा दी.  (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 9/13

इस शाही जश्न में महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा भी पहुंची. नम्रता शिरोडकर ने क्रीम कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा सूट पहना था, वहीं उनकी बेटी सितारा घेट्टा रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 10/13

राणा दग्गुबाती अपनी पत्नी मिहिका बजाज के साथ शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. एक्टर ने नेवी ब्लू जोधपुरी सूट में शाही लुक अपनाया, तो मिहीका पर्पल एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में काफी जच रही थीं. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 11/13

साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ब्लैक साड़ी के साथ एक मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाला हाई-नेक ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को बेहद कलात्मक और ग्रेसफुल बना रहा था. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 12/13

एक्ट्रेस श्रीलीला एमरल्ड ग्रीन कलर के अनारकली सूट और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ एक प्यारी और पारंपरिक भारतीय नारी के रूप में नजर आईं. (Photo: Yogen Shah)

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
  • 13/13

नए शादीशुदा जोड़े ने पैपराजी के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई. इस दौरान विजय, अपनी पत्नी रश्मिका को पकडे़ हुए थे. दोनों काफी प्यारे लग रहे थे.(Photo: Yogen Shah)
 

Advertisement
Advertisement