scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मिस्ट्री मैन की बांहों में दिखीं पूनम पांडे, शेयर की रोमांटिक फोटोज

Poonam pandey mystery man
  • 1/9

अपने बोल्ड अंदाज और बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पूनम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है. (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)
 

Poonam pandey mystery man
  • 2/9

इन तस्वीरों में पूनम अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ एक 'मिस्ट्री मैन' नजर आ रहा है. दोनों के बीच की नजदीकियां और रोमांटिक बॉन्डिंग साफ बयां कर रहा है कि पूनम की जिंदगी में किसी बेहद खास शख्स की एंट्री हो चुकी है.  (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Poonam pandey mystery man
  • 3/9

इन फोटोज को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक 'The evil eye' (नजर न लगने वाला) इमोजी बनाया है, जिसने रिलेशनशिप की खबरों को और ज्यादा हवा दे दी है.  (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Advertisement
Poonam pandey mystery man
  • 4/9

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली तस्वीर बेहद क्लोज और इंटीमेट है. इस क्लोज-अप शॉट में पूनम पांडे आंखें बंद किए हुए सुकून के पल बिताती दिख रही हैं, जबकि वह उस मिस्ट्री मैन के बेहद करीब हैं.   (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)
 

Poonam pandey mystery man
  • 5/9

तस्वीर में उस शख्स का चेहरा तो पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है. इस फिल्म-रोल फिल्टर वाली विंटेज लुक तस्वीर ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पूनम अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं.  (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Poonam pandey mystery man
  • 6/9

दूसरी तस्वीर एक मिरर सेल्फी है, जो किसी घर के लिविंग रूम की लग रही है. इस फोटो में पूनम पांडे ने सफेद रंग की टी-शर्ट और ब्लैक लूज ट्राउजर पहना हुआ है. पूनम के ठीक पीछे वही मिस्ट्री मैन खड़ा है, जिसने पूनम को कमर से थाम रखा है.  (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Poonam pandey mystery man
  • 7/9

तीसरी और आखिरी तस्वीर में पूनम पांडे अकेले कुर्सी पर बैठकर मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. इस फोटो में उन्होंने वही ओवरसाइज्ड सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर 'I HATE EVERYONE' लिखा है और एक एनिमेटेड कार्टून बना हुआ है.   (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Poonam pandey mystery man
  • 8/9

पूनम पांडे की इन तस्वीरों के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई है. चूंकि पूनम ने कैप्शन में सिर्फ 'नजर न लगने वाली' इमोजी (🧿) पोस्ट की है, इसलिए फैंस इसे उनका लव-कमिटमेंट मान रहे हैं.   (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Poonam pandey mystery man
  • 9/9

यूजर्स लगातार कमेंट करके पूछ रहे हैं कि यह मिस्ट्री मैन कौन है? और क्या एक्ट्रेस को नया पार्टनर मिल गया है? खैर, पूनम ने अभी तक इन तस्वीरों और अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की है.  (Photo: Instagram/@poonampandeyreal)

Advertisement
Advertisement
Advertisement