scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई नन्ही पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 1/8

बधाई हो! नवजोत सिंह सिद्धू के घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है. सिद्धू दादा बन गए हैं. उनके घर-परिवार में इस समय जश्न का माहौल है. 

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 2/8

सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने 1 अक्टूबर को नन्ही परी का वेलकम किया है. परिवार ने अपनी लाडली का नाम आर्या सिद्धू रखा है.

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 3/8

सिद्धू ने अब अस्पताल से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही पोती की पहली भी झलक भी फैंस को दिखाई है. एक तस्वीर में सिद्धू और उनकी पत्नी अपनी पोती का हाथ थामे नजर आए. 

Advertisement
navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 4/8

एक दूसरी तस्वीर में सिद्धू अपनी लाडली पोती की पहली झलक पाकर अस्पताल में भावुक होते हुए दिखाई दिए. दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई. 

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 5/8

सिद्धू की पत्नी भी अपनी लाडली प्रिंसेस को प्यार से निहारती नजर आईं. वो अपनी पोती को लाड करती हुई देखी जा सकती हैं. 

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 6/8

नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब 3 दिन बाद अपनी नन्ही पोती की पहली झलक तो फैंस को दिखा दी है, लेकिन उन्होंने अभी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया है. 

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 7/8

अस्पताल से तस्वीरें शेयर करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्शन में लिखा- सपना सच हो गया. उनकी पोस्ट पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं. 
 

navjot singh sidhu welcomes grand daughter
  • 8/8

फैंस अब नवजोत सिंह सिद्धू की पोती का दीदार करने को बेकरार हैं. 

(PHOTO: Instagram@navjotsinghsidhu) 

Advertisement
Advertisement