बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं, जो क्रिकेटर्स पर दिल हार बैठी हैं. शादी के बाद कुछ एक्ट्रेसेस का पूरा फोकस घर पर शिफ्ट हुआ, तो कुछ आज भी करियर में ऊंची उड़ान भर रही हैं. आइए भारतीय क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों से मिलते हैं.
PHOTO: Instagram @sagarikaghatge
इस टॉपिक की शुरुआत अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी से करते हैं. अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद दोनों दो बच्चों के पेरेंट बने. अनुष्का और विराट की जोड़ी की दुनिया दीवानी है. शादी के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूरी बनाकर परिवार पर ध्यान दे रही हैं.
PHOTO: Instagram @anushkasharma
आश्रिता शेट्टी ने 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री ली. इस बीच उनकी लाइफ में क्रिकेटर मनीष पांडे और 2019 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद भी आश्रिता ने फिल्मों में काम करना जारी रखा. वो मनीष को भी सपोर्ट करती नजर आती हैं.
PHOTO: Social Media
सागरिका घाटगे एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 'चक दे इंडिया' में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं. फिल्म के अलावा वो रियलिटी शोज और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. 2017 में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी करके घर बसाया और अब एक बेटे की मां भी हैं.
PHOTO: Instagram @sagarikaghatge
भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और सफा बेग की जोड़ी भी हमेशा सुर्खियों में रहती है. सफा सऊदी अरब की एक पूर्व मॉडल और नेल आर्टिस्ट रही हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहती हैं. इरफान और सफा ने 2016 में मक्का में शादी करके नई लाइफ शुरू की थी. उनके दो बेटे हैं - इमरान और सुलेमान.
PHOTO: Social Media
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया. 2019 में वो भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में आईं. 2023 में दोनों ने शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दिया.
PHOTO: Instagram @athiyashetty
नताशा स्टेनकोविक सर्बियन एक्ट्रेस और डांसर हैं, जो बिग बॉस 8 और नच बलिए जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. 2020 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की, लेकिन अफसोस दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला. 2024 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. नताशा और हार्दिक बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग भी कर रहे हैं.
PHOTO: Social Media
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मैरिड लाफइ किसी से छिपी नहीं है. 2020 में धनश्री और चहल शादी के बंधन में बंधे थे और 2025 में इनका तलाक हो गया. धनश्री पेशे कोरियोग्राफर हैं.
PHOTO: Instagram @dhanashree9
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड से फेम पाने वाली हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 में युवराज सिंह से शादी की थी. शादी के बाद वो 2 बेटों की मां बनीं और फिल्मों से दूरी बना ली.
PHOTO: Instagram @hazelkeechofficial
गीता बसरा और हरभजन सिंह फैन्स के फेवरेट कपल हैं. गीता और हरभजन की शादी 2016 में हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं: बेटी हिनाया हीर प्लाहा और बेटा जोवन वीर सिंह प्लाहा.
PHOTO: Instagram @geetabasra
संजना गणेशन एक मशहूर टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. वो मॉडलिंग भी कर चुकी हैं, उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया था. संजना ने मार्च 2021 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से शादी की. शादी के दो साल बाद दोनों ने बेटे अंगद का वेलकम किया. संजना फैमिली और करियर बखूबी संभाल रही हैं.
PHOTO: Instagram @sanjanaganesan