बॉलीवुड की मोस्ट फेमस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और यूट्यूबर फराह खान की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है. प्राउड मदर फराह खान ने अपने तीनों बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी अटेंड की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
फराह खान ने IVF से साल 2008 में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था. फराह के बच्चे अब काफी बड़े हो गए हैं.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
फराह खान के तीनों बच्चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं. फराह के बच्चे अब स्कूल से पास आउट हुए हैं. बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी में फराह एक प्राउड मां की तरह गर्व और खुशी से चहकती नजर आईं.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
फराह ने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी के फोटोज-वीडियोज फैंस संग भी शेयर किए हैं. नीता अंबानी और पीवी सिंधु ने फराह खान के बच्चों को सर्टिफिकेट दिए.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
ग्रेजुएशन सेरेमनी में फराह खान के बच्चे नीता अंबानी संग पोज देते नजर आए. रेड सूट में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लगीं.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
पीवी सिंधु संग भी फराह खान के बेटे और बेटी ने पोज दिए. इस खास मौके पर सभी काफी खुश नजर आए.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
फराह खान ने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- समझ नहीं आता कि क्या ज्यादा मुश्किल है... बच्चों की परवरिश करना या उन्हें विदा करना? वो अपने सपनों की जितनी चाहें उतनी ऊंची उड़ान भर सकते हैं... उनके लिए एक घोंसला (घर) हमेशा उनका इंतजार करता रहेगा.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
तीनों बच्चों के लिए फराह खान की इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स फराह को बधाई दे रहे हैं और उनके बच्चों पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. भावना पांडे, सुजैन खान ने भी फराह को इस खास मौके पर बधाई दी है.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)
फराह खान के तीनों बच्चों का ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में बना हुआ है. फराह के क्यूट एंड एडोरेबल बच्चे अब काफी बड़े हो गए हैं. फराह अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं. वैसे फराह खान के बच्चों से मिलकर आपको कैसा लगा?