सलमान खान इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं जिन्होंने कई न्यू कमर्स को इंडस्ट्री में पहचान बनाने का मौका दिया है. कुछ सफल रहे, तो कुछ नहीं. इन्हीं सितारों में से एक स्नेहा उलाल हैं.
स्नेहा उलाल ने सलमान खान की फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक्टिंग कभी स्नेहा के प्लान में नहीं थी, बल्कि उन्हें ये मौका किस्मत से मिला था. AlphaNeon Studioz संग बातचीत में उन्होंने अपने करियर को लेकर कई सारी बातें की हैं.
एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने 10वीं पास की थी और कॉलेज जॉइन किया ही था कि अर्पिता खान के दोस्त की नजर मुझे पर पड़ी. उसी टाइम पर वो 'लकी' के किरदार के ऑडिशन कर रहे थे. मुझे लगता है कि उन्होंने सलमान को बताया और फिर उन्होंने मुझे रोल के लिए अप्रोच किया.
स्नेहा कहती हैं कि जब मुझे फिल्म के लिए पूछा गया, तब मैं अपने जीवन के बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी. मेरी मां का इलाज चल रहा था. हमारे घर का माहौल उदास था. मैंने परिवार का ध्यान हटाने के लिए मैंने ‘लकी’ की.
उन्होंने कहा कि मेरी मां को घूमना बहुत पसंद था, इसलिए मैंने ये ऑफर स्वीकार कर लिया. चाहे मैं आर्ट में दिलचस्पी रखती थी या नहीं, इससे मेरे जीवन में बहुत बदलाव आया.
रोतरात मिली फेम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए मुझे बहुत प्यार मिला. ये एक मुश्किल सफर था. उस फिल्म ने मुझसे बहुत कुछ ले लिया, लेकिन साथ ही बहुत कुछ दिया भी. उसने मेरी आजादी ले ली, मेरी कॉलेज लाइफ छिन गई. मैंने अपनी टीनएज और 20s को नहीं जी पाई.
स्नेहा कहती हैं कि मैं 16 साल की थी और ऐसा लगा कि तुरंत बड़ी हो गई. ये एक समझौता था. तब मुझे इसका एहसास नहीं हुआ, पर अब मुझे पता है. उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान ने मेरा अच्छा ख्याल रखा.
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि लोग उन्हें ऐश्वर्या का हमशक्ल बताते थे. PR ने इस चीज को बढ़ावा दिया. क्योंकि उनका डेब्यू सलमान के साथ हुआ, इसलिए लोगों ने उन्हें ऐश्वर्या से कनेक्ट कर दिया.
एक्ट्रेस ने कहा कि तब मैं छोटी थी. इसलिए मुझे ऐश्वर्या से तुलना किए जाने पर फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि अब वो बॉलीवुड में सही प्रोजेक्ट मिलने का इंतजार कर रही हैं.
Photo: Instagram @snehaullal