scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

धुरंधर 2 की सक्सेस से खुश नहीं दीपिका पादुकोण? हेटर्स को स्वैग से दिया जवाब, पति रणवीर संग चहकीं

रणवीर-दीपिका
  • 1/9

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड में 450 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना डाला है. इसकी बंपर कमाई के आंकड़े अभी रुकने वाले नहीं हैं. 
 

Photo: Instagram @ranveersingh
 

रणवीर-दीपिका
  • 2/9

फिल्म में रणवीर की एक्टिंग देख हर कोई उनका मुरीद हो गया है. हमजा के रोल में उन्होंने जिस तरह का बैलेंस्ड एक्ट किया है. वो देख फैंस क्या, सेलेब्स ने भी रणवीर को सराहा है. लेकिन एक्टर की सबसे करीबी इंसान की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं.
 

Photo: Instagram @ranveersingh
 

रणवीर-दीपिका
  • 3/9

वो शख्स हैं- दीपिका पादुकोण. रणवीर सिंह और फिल्म की सक्सेस पर दीपिका का ना ही कोई पोस्ट देखने को मिला. ना ही वो फिल्म की किसी भी स्क्रीनिंग में नजर आईं. ऐसा लगा मानो धुरंधर की सक्सेस से उन्होंने दूरी बनाई है.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
रणवीर-दीपिका
  • 4/9

कईयों ने ये तक कहा कि कपल के बीच टेंशन चल रही है. किसी ने कहा कि एक्ट्रेस आदित्य धर की फिल्म के आइडिया को सपोर्ट नहीं करती हैं. अगर वो धुरंधर के लिए कुछ लिखेंगी तो अपनी लॉबी (ग्रुप) के खिलाफ जाएंगी.
 

Photo: Instagram @deepikapadukone
 

रणवीर-दीपिका
  • 5/9

ये भी दावा हुआ कि दीपिका का इस फिल्म की सक्सेस पर चुप्पी साधना, एक तरह का पीआर स्टंट है. लेकिन लोगों के इन मनगढ़ंत दावों को दीपिका ने रविवार को अपने अंदाज में खारिज कर दिया. 


Photo: Instagram @deepikapadukone
 

रणवीर-दीपिका
  • 6/9

रणवीर और दीपिका रविवार को लंच डेट पर गए थे. धुरंधर की सक्सेस के बीच कपल का साथ में लंच करना बताता है कि वो कितने खुश हैं. दीपिका-रणवीर के लंच डेट की इंसाइड फोटोज भी अब सामने आई हैं.
 

Photo: Social Media
 

रणवीर-दीपिका
  • 7/9

कपल रेस्टोरेंट के अंदर फैंस और स्टाफ के साथ पोज देता हुआ नजर आया. रणवीर और दीपिका दोनों ही कैजुअल लुक में दिखे. लेडीलव का साथ पाकर रणवीर की जैसे खुशी का ठिकाना नहीं था.

 

Photo: Social Media
 

रणवीर-दीपिका
  • 8/9

पावर कपल को साथ देख यूजर्स की बोलती बंद हो गई है. कपल के फैन ने लिखा- लोग जितनी चाहे बातें बोलें, लेकिन सच छिपता नहीं है. दीपिका हमेशा से ही रणवीर की स्ट्रॉन्ग पिलर रही हैं. 
 

Photo: Instagram @deepikapadukone
 

रणवीर सिंह
  • 9/9

किसी ने लिखा- लोग दीपिका के खिलाफ निगेटिव पीआर चलाते हैं. लेकिन अब कपल ने अपने साथ होने का सबूत दे दिया है. फैंस ने दीपिका-रणवीर को गोल्डन कपल बताते हुए उनकी तारीफ की है.

 

Photo: Instagram @ranveersingh
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement