आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 का भौकाल जारी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. मगर कई सपोर्टिंग स्टार्स की दमदार फॉर्मेंस भी चर्चा में बनी हुई है. उन्हीं में से एक मुस्तफा अहमद भी हैं.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
धुरंधर 2 में खुफिया एजेंट बने रिजवान शाह का किरदार मुस्तफा अहमद ने निभाया है. उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर 2 का ये एक्टर रियल लाइफ में एक जिम ट्रेनर है.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
मुस्तफा अहमद कई सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं. वो तगड़ी कमाई करते हैं. लेकिन एक समय पर वो दिल्ली के जनकपुरी के जिम में फिटनेस ट्रेनर के तौर पर नौकरी करते थे, जिसके लिए उन्हें महीने के 10 हजार रुपये मिलते थे.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
15 साल के स्ट्रगल के बाद उन्हें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का पर्सनल ट्रेनर बनने का मौका मिला. उनकी जर्नी काफी इंस्पायरिंग है. एक्टर ने अपनी जर्नी पर एक पॉडकास्ट में बात की थी. उन्होंने खुद को लेकर कई राज खोले थे.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
जग ऑफ ऑल ट्रेड्स पॉडकास्ट में मुस्तफा अहमद ने अपनी जर्नी के बारे में बताया- मैं बचपन में ज्यादा होशियार नहीं था. मुझे डिस्लेक्सिया था. मैं अफगानी बैकग्राउंड से था. लेकिन मैं हमेशा से फिजिकली काफी एक्टिव था. मैं खेलों में अच्छा था, मैंने नेचुरली डांस सीख लिया था. जिस चीज में भी बॉडी का यूज होता था, मैं उसमें काफी अच्छा था.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
एक दूसरे पॉडकास्ट में मुस्तफा ने बताया था कि 21 की उम्र में वो कॉल सेंटर में टीम लीडर के तौर पर काम करते थे. काफी अच्छी सैलरी थी. मगर एक दिन उन्हें जनकपुरी जिम में एक महिला मिली, जिसे जिम ट्रेनर इग्नोर कर रहा था. मुस्तफा ने उस महिला की मदद की और यहां से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
मुस्तफा ने बताया था कि महिला ने उन्हें अपने दिल की सुनने के लिए इंस्पायर किया और फिर उन्होंने तगड़ी सैलरी वाली अपनी नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने जिम ट्रेनर के तौर पर सादगीभरी जिंदगी की शुरुआत की.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
वो पश्चिमी दिल्ली के एक जिम में 10,000 रुपये महीने की नौकरी करने लगे, जहां उन्हें हर दिन सुबह 4 बजे उठकर जिम खोलना पड़ता था. इसी दौरान, कनॉट प्लेस स्थित फिटनेस फर्स्ट में जाने से उनकी किस्मत एक बार फिर बदल गई. प्रॉपर क्वालिटीफिकेशन न होने के बावजूद, मुस्तफा की ईमानदारी और लगन से उन्हें नई नौकरी मिल गई.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
एक्टर ने कहा था- उन्होंने मुझे महीने के 18,000 रुपये के साथ हर सेशन के 600 रुपये देने का ऑफर दिया, जिसमें से 300 रुपये वो खुद रखते थे और बाकी 300 रुपये मुझे देते थे. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि लोग मुझे एक घंटे के लिए इतने पैसे देंगे. तभी मुझे लगा कि अब मेरी कोई सीमा नहीं है.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)
मुस्तफा को फिर ऋतिक रोशन का पर्सनल ट्रेनर बनने का मौका मिला. यहां से फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिटनेस कोच बनकर गर्दा उड़ाने के बाद अब मुस्तफ एक्टर बन चुके हैं.
(Photo: Instagram @mustafa_thebull_ahmed)